एशिया कप जीतने के बाद श्रीलंका टीम ने ड्रेसिंग रूम में बवाल मचा दिया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप जीतने के बाद श्रीलंका टीम ने ड्रेसिंग रूम में बवाल मचा दिया!

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया।

Sri Lanka Team (Image Credit- Instagram)
Sri Lanka Team (Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2022 का खिताब श्रीलंका टीम ने अपने नाम कर लिया, जहां लंका ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं इस जीत के बाद लंका टीम में एक अलग तरह का ही उत्साह नजर आ रहा है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।

श्रीलंका टीम ने बेहद खराब तरीके से किया था आगाज

दूसरी ओर श्रीलंका टीम ने एशिया कप 2022 का आगाज बेहद खराब तरीके से किया था, जहां टीम अपने पहले ही मैच में अफगानिस्तान से काफी बुरी तरह हार गई थी और फिर लंका टीम पर कई सवाल खड़े होने लग गए थे।

श्रीलंका टीम जीत के बाद हो गई बेकाबू

*एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया।
*जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो किया गया है इंस्टाग्राम पर शेयर।
*इस मैच के बाद लंका टीम के खिलाड़ी मना रहे हैं शानदार जीत का जश्न।
*सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है अब ये वाला वीडियो।

श्रीलंका टीम के खिलाड़ी जीत के बाद जश्न मनाते हुए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sri Lanka Cricket (@officialslc)

एशिया कप की ट्रॉफी के साथ पूरी लंका टीम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sri Lanka Cricket (@officialslc)

फाइनल मुकाबले में लंका टीम का था अलग अंदाज

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच खेलने उतरी लंका टीम का अंदाज एक दम अलग था, इस टीम ने पहले बल्लेबाजी से मैच बनाया और फिर गेंदबाजी से बाबर, आसिफ अली, रिजवान जैसे बल्लेबाजों को धूल चटा दी। वहीं अब ये टीम आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बाकी टीमों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

close whatsapp