टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए तैयार हुई टीम इंडिया की स्पेशल जर्सी, वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए तैयार हुई टीम इंडिया की स्पेशल जर्सी, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप।

Team India Jersey (Photo Source: Twitter)
Team India Jersey (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का वक़्त बाकी रह गया है, इसके लिए भारतीय टीम की भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस बीच टीम की ऑफिशियल किट स्पॉन्सर ‘एमपीएल स्पोर्ट्स’ ने मंगलवार को आगामी टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी की कुछ झलकियां दिखाई है।

MPL स्पोर्ट्स’ ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की नई जर्सी में दिख रहे हैं। एमपीएल स्पोर्ट्स द्वारा जारी वीडियो में रोहित ने कहा कि, “फैंस के रूप में आप हमें वह क्रिकेटर बनाते हैं जो हम हैं।” जबकि श्रेयस अय्यर ने कहा, “खेल समान नहीं है जब आप लोग हमें उत्साहित करते हैं।”

टीम इंडिया की जर्सी बनाने वाले MPL स्पोर्ट्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “आप लोगों का उत्साहवर्धन किए बिना खेल वास्तव में एक जैसा नहीं है! साथ में टीम इंडिया के कुछ फैंस मोमेंट्स को साझा कीजिए।”

यहां देखिए टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर आगामी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए भारत के मुख 15 खिलाडियों की टीम में जगह नहीं मिली है, उन्हें इस टीम में स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। सेलेक्शन कमिटी ने इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में सोमवार को ही अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है।

हालांकि जर्सी अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन फैंस इसको लेकर अभी से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और इस पर अपने तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया एशिया कप में नेवी ब्लू कलर की जर्सी पहन कर खेलती हुई दिखी थी। उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी ख़राब रहा था। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि आगामी वर्ल्ड कप में टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।

टीम इंडिया की नई जर्सी को लेकर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/anshutwal50/status/1569589634690330627?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1569589634690330627%7Ctwgr%5E1ae3e2b49957c87bc301b74cb2ce9ff8773abf06%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket

close whatsapp