वर्ल्ड कप टीम में आते ही खूब उछल-कूद कर रहे हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नई इंस्टा रील की है शेयर।
अद्यतन - Sep 14, 2022 5:50 pm

हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ है, जहां इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है और उनकी वापसी से टीम को काफी बल मिलेगा। दूसरी ओर इस टीम में शामिल होते ही बुमराह ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और वो दिन-रात कड़ी मेहनत करने में लगे हैं।
एशिया कप नहीं खेल पाए थे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह
एशिया कप से ठीक पहले तेज गेंदबाज जप्रीत बुमराह को चोट लगी थी, इसी चोट के कारण ये खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया था और रिहैब के लिए सीधे NCA चला गया था।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है
*टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नई इंस्टा रील की है शेयर।
*जहां इस वीडियो में कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहा है ये गेंदबाज।
*पहले इस गेंदबाज ने नेट्स में की जमकर शानदार गेंदबाजी ।
*उसके बाद बुमराह ने जिम में उठाया काफी ज्यादा वेट।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस रील को किया फैन्स के साथ शेयर
हर्षल पटेल की भी हो चुकी है टीम इंडिया में वापसी
बुमराह के साथ-साथ हर्षल पटेल का भी चयन टीम इंडिया के लिए हुआ है, इससे पहले पटेल भी चोट के कारण एशिया कप का हिस्सा नहीं थे और वो NCA में रिहैब करने में लगे हुए थे।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
स्टैंडबाय प्लेयर्स की सूची पर भी एक नजर
मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर