भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना, देखें वीडियो

पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने कोहली के ट्रेनिंग सत्र का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और इसके कैप्शन में लिखा कि, '@imkohli ने आज नेट्स में अभ्यास के दौरान काफी शानदार शॉट्स खेले। उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी सराहनीय है।'

virat kohli (pic source- twitter)
virat kohli (pic source- twitter)

भारत को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेलनी है और ऐसे में विराट कोहली ने पंजाब के मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। बता दें, इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप 2022 में भले ही टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा हो लेकिन इस सीरीज में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने कोहली के ट्रेनिंग सत्र का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘@imkohli ने आज नेट्स में अभ्यास के दौरान काफी शानदार शॉट्स खेले। उनको बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी सराहनीय है।’

ये रही वीडियो:

इस वीडियो के अपलोड होने के बाद तमाम भारतीय प्रशंसकों ने कोहली के अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की है। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘कमाल की बल्लेबाजी है।’

वहीं एक और प्रशंसक ने इस वीडियो में कमेंट किया कि, ’72वें शतक की तैयारी।’ तीसरे प्रशंसक ने कमेंट किया कि, ‘विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखने में काफी सुकून मिलता है।’

बता दें, भले ही एशिया कप 2022 में भारतीय टीम सुपर 4 से बाहर हो गई हो लेकिन विराट कोहली अपने फॉर्म में वापस आ गए हैं। वो इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। विराट कोहली ने 5 मुकाबलों में 92.00 के औसत और 147.59 के स्ट्राइक रेट से 276 रन जड़े। पहले स्थान पर मोहम्मद रिजवान थे जिन्होंने 281 रन बनाए थे।

यही नहीं भारतीय बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122* रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी उनकी जमकर तारीफ की। रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स में कहा था कि, ‘विराट कोहली ने इस पारी के लिए काफी मेहनत की है और अब उन्होंने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वो भी टीम के तीसरे ओपनिंग विकल्प बन सकते हैं।’

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवि आश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

close whatsapp