ट्रिस्टन स्टब्स: जिनके पीछे SA20 लीग की फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह बहाया पैसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्रिस्टन स्टब्स: जिनके पीछे SA20 लीग की फ्रेंचाइजियों ने पानी की तरह बहाया पैसा

दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 9.2 मिलियन रैंड (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया।

tristan stubbs (pic source-twitter)
tristan stubbs (pic source-twitter)

हाल ही में समाप्त हुए SA20 लीग के ऑक्शन में दक्षिण अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उनको सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 9.2 मिलियन रैंड (लगभग 4.1 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया।

ट्रिस्टन स्टब्स के लिए इस ऑक्शन में एमआई कैपटाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच ऑक्शन टेबल परजबरदस्त जंग छिड़ी थी लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप स्टब्स को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। टी-20 क्रिकेट में स्टब्स ने काफी प्रगति की है। CSA टी-20 लीग में इस युवा बल्लेबाज ने 7 पारियों में 183.12 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए थे। जब IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था तब वो अनकैप्ड खिलाड़ी थे।

द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी इस युवा बल्लेबाज ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की ओर से धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अभी तक स्टब्स ने 6 पारियों में 39.67 के औसत और 216.36 के स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए हैं। T20I में उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन का रहा है।

मैं अभी भी विश्वास नहीं कर रहा पा रहा हूं: ट्रिस्टन स्टब्स

ट्रिस्टन स्टब्स ने SA20 ऑक्शन के आधिकारिक प्रसारकों को बताया कि, ‘मुझे अभी तक यह समझ नहीं आ रहा है कि मेरे साथ क्या हो रहा है। मैं अभी भी काफी हैरान हूं। मैंने अधिकतर क्रिकेट सेंट जॉर्ज पार्क (जो सनराइजर्स ईस्टर्न केप का होमग्राउंड होगा) में खेला है और मुझे वास्तव में वहां क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जैसा कि नील मैकेंजी ने साउथ अफ्रीका A दौरे के बाद कहा था मैं हर जगह ट्रैवल कर रहा हूं। मैंने वास्तव में हंड्रेड टूर्नामेंट का आनंद लिया और लगातार सात मैच खेलें। मुझे लगता है कि अब मेरा अनुभव और बढ़ गया है क्यूंकि मैंने कई अलग-अलग परिस्थितियों में खेला है। द हंड्रेड टूर्नामेंट की वजह से मेरी गेंदबाजी में भी काफी निखार आया है।’

बता दें, ट्रिस्टन स्टब्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 72 रन की आक्रामक पारी खेली थी। भले ही दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले को ना जीत पाई हो लेकिन इस युवा बल्लेबाज ने अपनी उस पारी से तमाम लोगों का दिल जीत लिया था।

close whatsapp