कैमरुन ग्रीन और मैथ्यू वेड की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले टी-20 मैच में दी 4 विकेट से मात
मैथ्यू वेड ने अहम समय पर सिर्फ 21 गेंदों में 45 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Sep 20, 2022 11:09 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 20 सितंबर से मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा स्टेडियम में देखने को मिला, जिसमें मेहमान टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ इस टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से भी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली जिसके दम पर वह मैच में कभी भी पिछड़ते हुए नजर नहीं आए। कैमरुन ग्रीन ने जहां 61 रनों की पारी खेली वहीं मैथ्यू वेड ने 45 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।
लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या के बल्ले का दिखा दम
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। इसके बाद भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग में उतरे कप्तान रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच में पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद कप्तान रोहित जहां 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं विराट कोहली भी सिर्फ 2 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। जिसके चलते पहले 6 ओवरों में भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 46 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
इसके बाद लोकेश राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर रनगति को तेज करने का काम किया जिसमें दोनों ने मिलकर स्कोर को जल्द ही 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि राहुल 35 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए वहीं सूर्यकुमार यादव भी 25 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद यहां से हार्दिक पांड्या ने जिम्मा संभालते हुए स्कोर को तेजी से बढ़ाने का काम जारी रखा।
जिससे भारतीय टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हार्दिक पांड्या के बल्ले से 30 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौकों की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 3 जबकि हेजलवुड ने 2 विकेट अपने नाम किए।
कैमरुन ग्रीन ने दी धमाकेदार शुरुआत तो मैथ्यू वेड ने किया शानदार अंत
209 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से आक्रामक शुरुआत देखने को मिली। जिसमें कप्तान आरोन फिंच ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए अपने इरादों को जाहिर कर दिया था। इसके बाद उनके साथ बल्लेबाजी करने उतरे कैमरुन ग्रीन भी लगातार तेज गति के साथ रन बनाते हुए दिखे। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 60 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
कैमरुन ग्रीन लगातार एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जारी रखे हुए थे। जिसमें उनके बल्ले से 30 गेंदों में 61 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं इसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक ही ओवर में स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड का विकेट गंवा दिया। जिससे भारतीय टीम को एक वापसी का मौका तो मिला लेकिन मैथ्यू वेड ने अपने बल्ले से इस मौके को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया। जिसमें उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेली।
यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:
All Indians when they see Bhuvi bowling 19th over every time. #Bhuvi #INDvsAUS #INDvAUS #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/fxVZbhOOZH
— Faizan Mushtaq (@faizanmushtaq77) September 20, 2022
#RohitSharma𓃵 as Team India captain: #INDvAUS pic.twitter.com/0gVy0Jkqde
— naalayuuck “parody” (@naalayuuck) September 20, 2022
Hnn Rohit Sharma Bhai we trust you🤡 #INDvsAUS pic.twitter.com/i5SoPqes3b
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) September 20, 2022
Rohit Sharma giving 19th over to Bhuvi again! #INDvsAUS pic.twitter.com/bxxmqJh846
— Abdus Samad (@AbdusSa33802621) September 20, 2022
Indian team Indian team
in MS & VK's in Rohit's
captaincy captaincy#RohitSharma | #SackRohit | #INDvsAUS pic.twitter.com/RU8hFgSrm4— Abhay (@iworshipvk) September 20, 2022
https://twitter.com/AbuSufy70294218/status/1572272891596779520?s=20&t=iOEMOEOaD8J2g6E7nN-JKw
Every Pakistani to Mathew Wade RN #INDvsAUS pic.twitter.com/GxlvrozYiR
— MUSKAN 🇵🇰 (@Mussskey) September 20, 2022
#INDvsAUS #Wade #Bhuvi #Pandya
India while India while
Batting bowling pic.twitter.com/XJlloutnxr— yeahxsin (@chaatmasaala) September 20, 2022
Saying this again use Bhuvi for only one over in last 5 overs.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 20, 2022
And our death bowling is exposed again! High time we introspect and correct why are we succumbing under pressure so often. #INDvsAUS
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 20, 2022
A few places to plug in for #TeamIndia 🇮🇳 yet, Death bowling and fielding are certainly among them #INDvAUS
— S.Badrinath (@s_badrinath) September 20, 2022
Brilliant run chase by @cricketcomau . Australia certainly look good for the big tournament .
— Salman Butt (@im_SalmanButt) September 20, 2022
This is brilliant bowling from Axar patel in these tough conditions. #INDvsAUS
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 20, 2022
R in DRS stands for Rohit Sharma. Come on India you can do it. #INDvsAUS
— Amit Mishra (@MishiAmit) September 20, 2022
Shot of the game 👌 https://t.co/MXFnTDx3Hf
— Herschelle Gibbs (@hershybru) September 20, 2022
Same said for #camgreen wow! #INDvsAUS
— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) September 20, 2022
What a brilliant way to end the innings @hardikpandya7, congratulations on your half century. Fantastic performance boys, let’s win this ✊ #INDvAUS #TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/ok7YMl6Bfa
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) September 20, 2022
Apna Hardik hai na – will be the hope on which India will stay invested even in the most tough games. #gamechanger
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 20, 2022
I can see that Virat Kohli look becoming a meme🤣🤣
— Ian Raphael Bishop (@irbishi) September 20, 2022