टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की नाबाद टॉप-5 ओपनिंग साझेदारियों पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों की नाबाद टॉप-5 ओपनिंग साझेदारियों पर डालिए एक नजर

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने दूसरी बार इस सूची में अपना नाम किया दर्ज।

Babar Azam and Mohammad Rizwan. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)
Babar Azam and Mohammad Rizwan. (Photo by AAMIR QURESHI/AFP via Getty Images)

किसी भी क्रिकेट टीम के लिए उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होते हैं। चाहे कम रन के लक्ष्य का पीछा करना हो या ज्यादा रन बनाने हो, यह बेहद जरूरी होता है कि टीम के दोनों ओपनर अच्छी शुरुआत दें।

चाहे पहली पारी हो या दूसरी पारी अगर किसी टीम को अच्छी शुरुआत मिल जाती है तो विरोधी टीम के ऊपर दबाव अपने आप ही बढ़ जाता है। जबसे टी-20 प्रारूप की शुरुआत हुई है तब से ओपनर बल्लेबाजों की भूमिका और भी बढ़ गई है। समय काफी कम रहता है और बल्लेबाजों को कम से कम गेंदों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की जरूरत होती है।

ओपनरों की भूमिका यही होती है कि पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए और ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी भी टीम को शुरुआती 6 ओवरों में अच्छी शुरुआत मिल गई, तो उस टीम के मुकाबले जीतने की उम्मीदें ज्यादा हो जाती है। ऐसा ही हमने 22 सितंबर को पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुकाबले में भी देखा। इन दोनों टीमों के बीच कराची में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की।

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के बीच पहले विकेट के लिए हुई 203* रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

बता दें, इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में 200 रन का लक्ष्य दिया था। मेजबान टीम के दोनों ओपनर मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आजम ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को बिना विकेट खोए बना लिया। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 203* रन की शानदार साझेदारी की जो टी-20 क्रिकेट में एक बेहतरीन रिकॉर्ड है।

जहां एक तरफ कप्तान बाबर आजम ने 66 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 110* रन की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली वहीं दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 88* रन बनाए। बता दें, यह किसी भी विकेट के लिए टी-20 क्रिकेट में पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है, वहीं यह दूसरी सबसे बड़ी नाबाद ओपनिंग साझेदारी और लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी:

1. बालाजी पाई और लुईस ब्रूस गिबरालटर 213* बुलगारिया
2. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 203* इंग्लैंड
3. बालाजी पाई और लुईस ब्रूस गिबरालटर 172* बुलगारिया
4. मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन न्यूजीलैंड 171* पाकिस्तान
5. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 152* भारत

close whatsapp