IND v AUS: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा नागपुर का मौसम - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v AUS: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा नागपुर का मौसम

दूसरे टी-20 मैच में सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया।

A general view of the Vidarbha Cricket Association Ground in Nagpur, India. (Photo by Matthew Lewis/Getty Images)
A general view of the Vidarbha Cricket Association Ground in Nagpur, India. (Photo by Matthew Lewis/Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार (23 सितंबर) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मोहाली में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मेहमान टीम ने रिकॉर्ड 209 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य को बेहद ही आसानी से हासिल कर लिया।

उस मैच में टीम मैनेजमेंट ने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शुरुआती मैच के लिए आराम देने का फैसला किया और यह काफी गलत साबित हुआ। मुकाबले में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक बनाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 208 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए और अंतिम चार ओवरों में 55 रन लूटाकर मैच हार गए।

पहले मैच में टीम इंडिया के लिए एकमात्र सफल गेंदबाज अक्षर पटेल रहे, उन्होंने केवल 17 रन देकर तीन विकेट लिए। लेकिन उनके अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। इस बीच फैंस को यही उम्मीद है कि भारतीय टीम दूसरे टी-20 मुकाबले में धमाकेदार वापसी करते हुए सीरीज को बराबर करेगी। दूसरे T20I से पहले टीम कैसा है नागपुर का मौसम यहां जानिए।

दूसरे T20I मैच के दौरान कहा रहेगा नागपुर का मौसम?

दरअसल मैच से एक दिन पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम को अपना प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था। शुक्रवार 23 सितंबर को नागपुर में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। शाम को बारिश की संभावना 8% है और इस दौरान ह्यूमिडिटी 78% होगी। पूरे मैच के दौरान तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

भारत ने आखिरी बार 2019 में नागपुर में एक T20I मैच खेला था जहां उन्होंने बांग्लादेश को 30 रनों से हराया था। यहां चार टी-20 मैचों में भारत को अब तक दो में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है।

close whatsapp