IND v AUS: तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम, यहां जानिए
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - Sep 25, 2022 12:03 pm

दूसरे T20I में नागपुर में भारत की शानदार जीत के बाद, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 25 सितंबर, 2022 रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीरीज का पहला मैच हारने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की। नागपुर में बारिश से प्रभावित मैच में टीम इंडिया ने आक्रामक होकर क्रिकेट खेला और ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। केवल 8 ओवरों में 91 रनों का पीछा करते हुए, हिटमैन ने शानदार पारी खेली और केवल 20 गेंदों में नाबाद 46* रन बनाए। वहीं टीम को जीत दिलाने के लिए कार्तिक ने अंत में सिर्फ 2 गेंदों में 10 रन बनाए।
अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए एक बड़ा प्लस प्वाइंट है। बाएं हाथ के स्पिनर ने दूसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड के दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। हालांकि डेथ ओवर में गेंदबाजी अभी भी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। चोट से वापसी के बाद से हर्षल पटेल अच्छे लय में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट फिर भी उनके ऊपर लगातार भरोसा जता रही है।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी नागपुर में अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। कप्तान आरोन फिंच ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेला। उनके आउट होने के बाद, मैथ्यू वेड ने कमान संभाली और 20 गेंदों पर नाबाद 43* रनों की पारी खेली, जिससे ऑस्ट्रेलिया को आठ ओवरों के बाद 90 रन बनाने में कामयाब रहा। ऐसे में दोनों टीमें अब इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी।
तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?
हैदराबाद में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में बारिश की संभावना कम है। खेल के दौरान तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवा 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। 59% बादल छाए रहने के साथ, वर्षा की संभावना 55% है। इन परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों टीमों यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 180+ का स्कोर बनाना चाहेगी।