अगर पाकिस्तान को जीतना है टी-20 वर्ल्ड कप, तो यूनुस खान की इस चेतावनी को ना करें नजरअंदाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर पाकिस्तान को जीतना है टी-20 वर्ल्ड कप, तो यूनुस खान की इस चेतावनी को ना करें नजरअंदाज

ICC वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी लेकिन इस बार टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी।

yunus khan on pakistan team (pic source-twitter)
yunus khan on pakistan team (pic source-twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम समय बचा है और तमाम प्रशंसक और विशेषज्ञ यही उम्मीद कर रहे होंगे कि पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले शानदार टूर्नामेंट को अपने नाम करें। बता दें, ICC वर्ल्ड कप 2021 के सेमी-फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी लेकिन इस बार टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेगी।

कराची में टेप गेंद प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर यूनिस खान ने PCB प्रमुख रमीज राजा और पाकिस्तान टीम को तीखी चेतावनी दी, साथ ही उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में कोई भी बदलाव ना करने की अपील की है।

यूनिस खान ने कहा कि, ‘हमेशा इस चीज को लेकर सवाल उठता है कि हमें टीम को बदलने की जरूरत है। हमने पिछली बार भी यह कोशिश की थी। अब मुझे लगता है कि अचानक टीम बदलकर उन्हें खुद को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए। हमारे कोच, कप्तान और PCB को इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इतना याद रखिए कि हमारे ग्रुप में यही खिलाड़ी हैं और कहीं और से हमको खिलाड़ी नहीं मिलने वाले हैं।’

यूनिस खान ने आगे कहा कि, ‘क्रिकेट बलिदान का खेल है। जब आप राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं तो आपको अपने दिमाग में यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं एक ही शैली के साथ खेलूंगा। अपने देश के लिए आपको अपनी शैली को बदलने की बेहद जरूरत है। लाखों की तादाद में लोग आपको देख रहे हैं और अगर आपको अपनी टीम को मुकाबले जिताने हैं तो इस को जल्द से जल्द बदलने की जरूरत।’

इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी-20 मुकाबला पाकिस्तान ने किया अपने नाम

25 सितंबर को खेले गए चौथे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 3 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 67 गेंदों में 88 रन की नायाब पारी खेली।

जवाब में इंग्लैंड टीम 164 रन पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। सात मुकाबलों की टी-20 सीरीज में अभी तक दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों के बीच पांचवा टी-20 मुकाबला 28 सितंबर को लाहौर में खेला जाएगा।

close whatsapp