ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तो मॉडल बन गए हैं भाई अब तो! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तो मॉडल बन गए हैं भाई अब तो!

इन दिनों NCA में समय गुजार रहे हैं ऑलराउंडर जडेजा।

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

इस महीने से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कमी काफी खलेगी, एशिया कप के दौरान लगी चोट के बाद ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी जडेजा छाए हुए हैं और उनका नया पोस्ट काफी ज्यादा बवाल मचा रहा है।

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और संजय मांजरेकर के बीच 2019 से विवाद चला आ रहा था, जो अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में इन दोनों के बीच एक-दूसरे के लिए काफी प्यारे-प्यारे ट्वीट देखने को मिले हैं, जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि अब विवाद खत्म हो गया है।

ये हैं टीम इंडिया के स्टालिश ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा

*इन दिनों NCA में समय गुजार रहे हैं ऑलराउंडर जडेजा।
*साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गया है ये खिलाड़ी।
*हाल ही में जडेजा ने लाल सूट में काफी ज्यादा स्टालिश तस्वीर की है शेयर।
*तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स बोल रहे हैं टीम इंडिया में वापसी कर लो जडेजा।

सूट-बूट में तैयार स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा

धीरे-धीरे वापसी की राह पर है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

BCCI थी शायद जडेजा से काफी ज्यादा ही नाराज

एशिया कप 2022 के दौरान जडेजा चोटिल हो गए थे और बीच टूर्नामेंट में ही बाहर हो गए थे, जिसके बाद बताया गया था कि जिस तरह जडेजा चोटिल हुए थे उससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड काफी ज्यादा ही नाराज था।

close whatsapp