बुमराह को लेकर सामने आई एक और बड़ी अपडेट, स्ट्रेस फ्रैक्चर' नहीं स्ट्रेस रिएक्शन से हैं परेशान - क्रिकट्रैकर हिंदी

बुमराह को लेकर सामने आई एक और बड़ी अपडेट, स्ट्रेस फ्रैक्चर’ नहीं स्ट्रेस रिएक्शन से हैं परेशान

तेज गेंदबाज को 'स्ट्रेस रिएक्शन' है ना कि 'स्ट्रेस फ्रैक्चर'।

Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI)
Jasprit Bumrah (Image Source: BCCI)

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट ना केवल भारतीय टीम बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि स्टार तेज गेंदबाज आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं, वहीं भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि बुमराह इस समय निगरानी में है और उन्हें बाहर नहीं किया गया है।

भारतीय टीम को पहले ही ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में एक तगड़ा झटका लग चुका है, जो चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, और अब रिपोर्ट्स से पता चला है कि भारतीय तेज गेंदबाज को ‘स्ट्रेस रिएक्शन’ है ना कि ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’। इसका मतलब है कि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और एक खिलाड़ी को इससे ठीक होने में बस कुछ ही हफ्ते लगते हैं ।

BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से बताया है कि, बुमराह को स्ट्रेस रिएक्शन से ठीक होने में 4 से 6 सप्ताह का समय लग सकता है, वहीं अगर उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर होता तो उन्हें ठीक होने में 4 से 6 महीने लगते।

BCCI सूत्र ने कहा कि, ‘राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में BCCI की मेडिकल टीम ने स्कैन के जरिए इस बारे में पता लगाया है कि यह स्ट्रेस रिएक्शन है ना कि स्ट्रेस फ्रैक्चर। आपको बात दें, इस स्ट्रेस रिएक्शन से उबरने में केवल 4 से 6 सप्ताह लगते हैं वहीं स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने में 4 से 6 महीने लगते हैं।

15 अक्टूबर तक BCCI कर सकती है इंतजार

इस समय खेली जा रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में बुमराह की जगह बचे हुए दो मैच में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। इस टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी।

TOI के हवाले से सूत्र ने यह भी बताया कि, ‘अगर 16 सितंबर (शुरुआती सबमिशन) और सपोर्ट पीरियड (15 अक्टूबर) के बीच टीम का कोई सदस्य चोटिल हो जाता है तो इवेंट टेक्निकल कमेटी के अनुमति के बिना ही उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है।”

close whatsapp