साउथ अफ्रीका ने भारत को तीसरे टी-20 मैच में 49 रनों से मात देने के साथ अपने सम्मान को भी बचाया
राइली रुसो ने इस मैच में शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2022 11:36 अपराह्न
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल करने के साथ सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं इस सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसमें मेहमान टीम ने 49 रनों से जीत हासिल करने के साथ जहां अपने सम्मान को बचाया वहीं भारतीय टीम को भी क्लीनस्वीप करने से भी रोका।
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसका उन्होंने पूरी तरह से लाभ उठाया। टीम की तरफ से राइली रुसो ने जहां 100 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं क्विंटन डिकॉक ने भी 68 रन बनाए जिसके दम पर अफ्रीका ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना दिए। वहीं इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू से ही बेपटरी दिखी जिसके चलते टीम 18.3 ओवरों में 178 के स्कोर पर ही सिमट गई।
रुसो और डिकॉक के बल्ले ने दिखाया दम और टीम को पहुंचाया बड़े स्कोर पर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए मुफीद इस पिच पर साउथ अफ्रीका को अपनी ओपनिंग जोड़ी से एक बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन कप्तान तेंबा बावूमा सिर्फ 3 रन बनाकर इस मैच में भी पवेलियन लौट गए। यहां से क्विंटन डिकॉक और राइली रुसो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पहले 6 ओवरों में टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन तक पहुंचा दिया।
इसके बाद दोनों ने लगातार तेजी के साथ ही रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। साउथ अफ्रीका की टीम को 120 के स्कोर पर दूसरा झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा जो 43 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने आकर रुसो का बखूबी साथ दिया, जिसमें दोनों ने मिलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। स्टब्स 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेलकर जहां पवेलियन लौट गए।
वहीं रुसो 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे जबकि अंत में डेविड मिलर ने भी सिर्फ 5 गेंदों में 19 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 छक्के शामिल थे। भारतीय टीम की तरफ दीपक चाहर और उमेश यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
कार्तिक के अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने किया और भारतीय टीम को मिली हार
228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने पारी को संभालने की कोशिश करने के साथ तेजी से रन बनाने का सिलसिला भी शुरू किया, लेकिन 45 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका पंत के रूप में लगा जो 27 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
हालांकि पहले 6 ओवरों में भारतीय टीम 64 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। लेकिन कार्तिक भी 21 गेंदों में 46 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए जबकि सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। निचलेक्रम में दीपक चाहर ने 17 गेंदों में 31 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह टीम को जिताने के लिए नाकाफी साबित हुई। भारतीय टीम 18.3 ओवरों में 178 रन बनाकर सिमट गई।
यहां पर देखिए साउथ अफ्रीका की जीत पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी किस तरह से अपनी प्रतिक्रिया:
Happy Birthday @RishabhPant17 😉🎂 #INDvSA pic.twitter.com/Oecuj9ABNV
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 4, 2022
Deepak Chahar didn't Mankad (Run out) Stubbs…
Le Ashwin : #INDvSA #INDvsSA pic.twitter.com/VCp5Ecnrmk— Nidhi Surana (@Nids_surana) October 4, 2022
Same to sane energy. #IndvSA #INDvsSA pic.twitter.com/QUshWEYCU2
— Vishwajit Patil (@_VishwajitPatil) October 4, 2022
https://twitter.com/Pintuu0/status/1577335278913880065?s=20&t=EbkTukI1ShfxgNJaz85ZaQ
Batsman to Ball In Holkar Stadium , Indore after every ball.#INDvSA pic.twitter.com/Xd9scSIFGR
— Tulasidas Khan (@tulsidaaskhaan) October 4, 2022
Indian batters coming back to Dressing room just after taking strike #INDvSA pic.twitter.com/smuAAKS3qx
— h-a-m-m-a-d (@iamhmmad1) October 4, 2022
#IndvsSa #INDvSA
English players be like- https://t.co/dH52bRCKdh pic.twitter.com/cTrkzL4HwY— Arun (@ArunTuThikHoGya) October 4, 2022
Dinesh Karthik today pic.twitter.com/FBsiBzuvhh
— Kaushik 🇮🇳 (@the_memer_kid_) October 4, 2022
me watching indian BOWLING, BATTING, FIELDING today….
#INDvsa pic.twitter.com/8Irn3DgUes
— D0N (@CooolBandaa) October 4, 2022
What is formula of Oxygen?
Rohit Sharma :#INDvSA pic.twitter.com/ctETk30DOO
— Arnav (@Arnav_Tweetz7) October 4, 2022
🇮🇳🏆 pic.twitter.com/5L1FE4e32s
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) October 4, 2022
Pity there’s still a one day series to come, a 10 day break then the warm up games at the World Cup would have been enough prep I reckon. #proteas #sscricket #SAvsIND
— Herschelle Gibbs (@hershybru) October 4, 2022
Great grab stubbs 👏
— Herschelle Gibbs (@hershybru) October 4, 2022
Well played my friend !!!you deserve this moment !! @Rileerr ! Last two games have looked like stick cricket !! 4 6 4. 6 4 6 ! T20 getting tough for bowlers in smaller grounds, but India got the batting to chase todays score !! Up for a cracker 🎉 #IndiavsSouthAfrica
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 4, 2022
Scintillating & blistering 💯 on 48 balls @Rileerr Back with a bang 👏🏻👏🏻👏🏻 loved your batting best example of modern day batting #INDvsSAT20
— Kamran Akmal (@KamiAkmal23) October 4, 2022
Miller last game and Rossouw this game. Agressive left hand middle order bats are such an asset. Often force fielding teams to change their plans. Exactly what happened tonight with India underbowling Axar. #INDvSA
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 4, 2022
So happy for Riley Roussow in bringing up 💯, has worked so hard to get back into the @ProteasMenCSA #INDvsSA
— Lisa Sthalekar (@sthalekar93) October 4, 2022
What a great over that from siraj.. yorkers on point 👌👌
— Herschelle Gibbs (@hershybru) October 4, 2022
Abhi toh 19th over bhi bacha hai 🤷♂️🫣
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 4, 2022
Only thing that changed with quinny today compared to 2 days ago,was change of mindset at the start.both are absolute roads they playing on.
— Herschelle Gibbs (@hershybru) October 4, 2022
Harshal v LHBs
Would love to know his numbers:
Over the wicket vs round the wicket.
Straightaway looks like he has more control from around.— Abhinav Mukund (@mukundabhinav) October 4, 2022
Nothing Against Rohit, But He Should Improve his Numbers While Chasing 200s In T20Is
Inngs : 9
Runs : 138
Avg : 15.33#INDvsSA— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) October 4, 2022
India have gone into panic mode today. Not too worried about the batting collapse, as Virat and Rahul would have held them together, it’s the bowling that will continue to give us nightmares #INDvsSA #INDvsSAT20I
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) October 4, 2022