Ind v SA: पहले वनडे मुकाबले पर बारिश का साया, देरी से शुरू होगा मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ind v SA: पहले वनडे मुकाबले पर बारिश का साया, देरी से शुरू होगा मुकाबला

6 अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter)
Ekana International Cricket Stadium. (Photo Source: Twitter)

T20I सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारत अब तीन मैचों की T20I सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। इस सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है।

इस मैच के शुरू होने से ठीक पहले ही एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि, लखनऊ में खराब मौसम के कारण बारिश देरी से शुरु होगा। बीसीसीआई ने अपडेट जारी करते हुए कहा कि, अब मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा, जबकि 1.30 बजे टॉस होगा। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही लखनऊ में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई थी, साथ ही कई जिलों में तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।

शिखर धवन करेंगे वनडे सीरीज में कप्तानी

इस वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। भारतीय T20I टीम के सदस्य आगामी T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी तैयारी शुरू करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। शिखर धवन की कप्तानी में, भारत ने हाल ही में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हराया। अब ऐसे में उम्मीद यही होगी कि टीम यहां भी उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

भारत ने हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था और उनकी नजरें वनडे सीरीज जीतने पर होंगी। दूसरी ओर, दक्षिण अफ़्रीकी टीम इस वनडे सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में, शिखर धवन एंड कंपनी के लिए इस वनडे सीरीज को अपने नाम करना एक कठिन चुनौती होगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम

शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर

close whatsapp