टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ही बेन स्टोक्स की बैटिंग पोजीशन पर से उठ गया पर्दा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ही बेन स्टोक्स की बैटिंग पोजीशन पर से उठ गया पर्दा

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले मार्क वुड के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता इंग्लैंड!

Matthew Mott and Ben Stokes (Image Source: Getty Images)
Matthew Mott and Ben Stokes (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने पुष्टि की है कि बेन स्टोक्स को आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बल्लेबाजी क्रम में पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक के शानदार प्रदर्शन और मार्क वुड की चोट से वापसी पर भी बात की।

आपको बता दें, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं, लेकिन वह अब तक केवल 34 T20I मैच खेल पाए हैं, जहां उन्होंने 20 के औसत से 442 रन बनाए हैं, और मुख्य कोच ने स्टोक्स के इस प्रदर्शन के पीछे का कारण उनकी भूमिका को लेकर अस्पष्टता बताया है।

उन्होंने कहा स्टोक्स ने ज्यादातर नंबर पांच, छह और सात पर बल्लेबाजी की, इसलिए वह अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए, इसलिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने स्टार ऑलराउंडर को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में नंबर चार पर खिलाने का फैसला किया है, क्योंकि कप्तान जोस बटलर को लगता है कि वह ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

बेन स्टोक्स इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक हैं: मैथ्यू मोट

मैथ्यू मोट ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा: “बेन स्टोक्स की अब तक इंग्लैंड की T20I टीम में कोई स्पष्ट भूमिका नहीं थी, और हमारे कप्तान जोस बटलर स्पष्ट हैं कि वह हमारे शीर्ष चार बल्लेबाजों में से एक हैं। स्टोक्स जिस तरह से खेलते हैं, ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां उन्हें सूट करेगी। हालांकि, बल्लेबाजी स्थिति का चयन परिस्थितियों के अनुसार होगा, लेकिन उनसे ऊपरी क्रम में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।”

इस बीच, स्टोक्स को बल्लेबाजी क्रम पदोन्नत करने से उभरते हुए प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैरी ब्रुक के लिए नंबर पांच स्थान खाली हो जाएगा, और मुख्य कोच ने स्वीकार किया कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह पाने का हकदार है। हैरी ब्रुक ने इस साल की शुरुआत में डेब्यू के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 11 T20Is में 150 से अधिक और 43.28 की औसत से 303 रन बनाए हैं, और हालिया पाकिस्तान दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज थे।

मार्क वुड के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता इंग्लैंड

इंग्लैंड के कोच ने आगे कहा: “हैरी ब्रुक का प्लेइंग इलेवन में चयन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस संतुलन के साथ जाते हैं – हम एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ जाते हैं या फिर एक अतिरिक्त ऑलराउंडर के साथ जाते हैं। लेकिन उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन कर हमें सिरदर्द दें दिया है।”

मैथ्यू मोट ने अंत में कोहनी की चोट से हाल ही में उबरे मार्क वुड की उपलब्धता पर बात करते हुए कहा: “वह हमेशा खेलना चाहता है लेकिन हम जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। वह एक्स-फैक्टर गेंदबाजों में से एक है। वह जोस की तरह शायद पाकिस्तान सीरीज के अंतिम मैचों में खेल सकता था, लेकिन हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे, क्योंकि इन दो स्टार्स के रिप्लेसमेंट ढूंढ पाना मुश्किल है, इसलिए हम उनके साथ थोड़ा होशियार होने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हमारे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अभियान पर कोई आंच न आए।”

close whatsapp