पापा हार्दिक पांड्या की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं बेटे अगस्त्य भी!
क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है शेयर।
अद्यतन - Oct 9, 2022 2:15 pm

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया की दुनिया में छाए रहते हैं, वहीं अब उनके बेटे यानी की अगस्त्य भी हार्दिक के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। जी हां, वो भी हार्दिक की तरह सोशल मीडिया पर स्टार बनते जा रहे हैं, साथ ही अब ये क्यूट बच्चा क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाना चाहता है।
अगस्त्य की रील्स काफी वायरल हो जाती हैं
जी हां, हार्दिक पांड्या और नताशा ने अपने बेटे अगस्त्य का एक इंस्टा अकाउंट भी बनाकर रखा है, जहां उनसे जुड़े पोस्ट शेयर किए जाते हैं और अगस्त्य की रील्स काफी ज्यादा ही वायरल होती है। साथ ही इस क्यूट बेबी की हर एक तस्वीर पर कई लाखों लाइक्स भी आते हैं
ताऊ क्रुणाल पांड्या क्रिकेट सीखा रहे हैं अगस्त्य को
*क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो की है शेयर।
*वीडियो में क्रुणाल पांड्या अगस्त्य के साथ क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं नजर।
*हार्दिक का क्यूट बेबी डाल रहा है ताऊ क्रुणाल पांड्या को गेंद।
*इस क्यूट वीडियो को फैन्स कर रहे हैं काफी ज्यादा ही पसंद।
अगस्त्य का ये वीडियो आपका दिन बना देगा
कुछ दिनों पहले किट बैग के साथ नजर आए थे हार्दिक के बेटे
कुछ दिनों पहले क्रुणाल पांड्या ने एक रील शेयर की थी, जहां इस रील वीडियो में क्रुणाल पांड्या अगस्त्य के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे और वीडियो में बल्लेबाजी वाले गलव्स पहन रहे थे।
ये वीडियो भी हो गया था काफी ज्यादा ही वायरल