आर अश्विन ने भारत पर हालिया बयान को लेकर रमीज राजा पर किया पलटवार - क्रिकट्रैकर हिंदी

आर अश्विन ने भारत पर हालिया बयान को लेकर रमीज राजा पर किया पलटवार

अब भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में होगा।

R Ashwin and Ramij Raja (Image Source: BCCI/Getty Images)
R Ashwin and Ramij Raja (Image Source: BCCI/Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदानी संबधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीसीबी (PCB) के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अब एक प्रतिद्वंद्वी के रूप में पाकिस्तान का ‘सम्मान’ करना शुरू कर दिया है, खासकर पिछले टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप मैच में हार के बाद से, जिसे लेकर अब रविचंद्रन अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

दरअसल, भारत के दिग्गज स्पिनर को 10 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रमीज राजा की टिप्पणियों के बारे में बताया गया, तो अश्विन ने बेहद शानदार जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा वे केवल एक टीम के रूप में पाकिस्तान का सम्मान करते हैं।

आर अश्विन ने रमीज राजा के हालिया बयान का जवाब दिया

आर अश्विन ने पर्थ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा: “जब तक आपने मुझे बताया नहीं, तब तक मुझे नहीं पता था कि उन्होंने (राजा) ऐसा बयान दिया है। इससे निपटने का यही एक तरीका है कि आप ऐसी बातो को नजरअंदाज करे। लेकिन देखिए, यह क्रिकेट का खेल है। हम पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलते है, और फिर दोनों देशों के बीच जो भी राजनीतिक तनाव है, टीमों के बीच जो इतिहास रहा है, इस प्रतिद्वंद्विता को और बड़ी और रोमांचक बना देता है।

यह प्रतिद्वंद्विता बड़ी है और दोनों देशों के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। लेकिन अंत में, एक क्रिकेटर के रूप में, मैं केवल यह कह सकता हूं कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, खासकर T20I प्रारूप में, अंतर बहुत ही कम होता है। हम एक टीम के रूप में पाकिस्तान का सम्मान करते हैं, ठीक वैसे ही वे भी हमारा सम्मान करते हैं।”

आपको बता दें, टीम इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम 23 अक्टूबर को आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रतिद्वंद्विता फिर से प्रज्वलित करेगी।

close whatsapp