पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जिम वाला वीडियो पाकिस्तान के लिए डाला है?
सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक नया वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Oct 13, 2022 12:45 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फिटनेस से सबसे टॉप पर है, साथ ही वो आए दिन कोई ना कोई जिम से जुड़ा वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भी विराट ने कुछ ऐसा ही किया, जिसके बाद उनका वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया और काफी शेयर भी किया जा रहा है।
पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार लय में है
जी हां, एशिया कप में अर्धशतक और शतक लगाने के बाद विराट कोहली कमाल की लय में नजर आ रहे हैं, साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में भी शानदार बल्लेबाजी की थी टीम इंडिया के लिए।
जिम में भी सुपरहिट हैं पूर्व कप्तान विराट कोहली
*सोशल मीडिया पर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक नया वीडियो किया शेयर।
*इस वीडियो में जिम में मेहनत करता नजर आ रहा है टीम का पूर्व कप्तान।
*विरोधी टीमों को अपनी ताकत दिखा रहे हैं विराट इस वीडियो के जरिए।
*अपलोड करने कुछ ही देर बाद इस वीडियो पर आ गए थे लाखों लाइक्स।
विराट कोहली का वीडियो आप भी देखो
हाल ही में इस खिलाड़ी ने करवाया है नया हेयर कट
23 अक्टूबर को होने जा रहा है महा मुकाबला
टीम इंडिया लगातार ऑस्ट्रेलिया में कड़ी मेहनत करने में लगी हुई है, जहां ये मेहनत 23 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले महा मुकाबले के लिए। इस दिन MCG में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने वाली है और इस मैच के सभी टिकट बिक गए हैं।