'लोगों को शोएब मलिक ही क्यों याद आता है' टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘लोगों को शोएब मलिक ही क्यों याद आता है’ टी-20 वर्ल्ड कप से पहले शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पूर्व कप्तान अफरीदी ने शोएब मलिक पर बड़ा बयान दिया है

Shoaib Malik and Shahid Afridi (Image Source: Twitter)
Shoaib Malik and Shahid Afridi (Image Source: Twitter)

हाल ही में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खत्म हुई त्रिकोणीय श्रृंखला में एक बार फिर पाकिस्तान को अनुभवी शोएब मलिक की कमी खलती हुई नजर आई। हालांकि ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जरूर हराया लेकिन वहां पाकिस्तान टीम की कमजोर मध्यक्रम की पोल खुल गई। फाइनल में रिज़वान और बाबर के जल्दी आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वो तो शुक्र हो मोहम्मद नवाज (38), हैदर अली (31) और इफ्तिखार अहमद (25*) जिन्होंने पाकिस्तानी टीम को फाइनल मैच में जीत दिलाई।

इस मुकाबले के बाद और मध्यक्रम की इस कमी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और लाला के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोगों को शोएब मलिक तब याद आता है जब पाकिस्तानी टीम मिडिल ऑर्डर में अच्छा नहीं करती, आइए आपको शाहिद अफरीदी के बयान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं

शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान:

समा टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने शोएब मलिक को लेकर कहा कि, हम नए लड़को को चांस देते हैं। वह परफॉर्म नहीं कर पाते तो पुराने याद आने लगते हैं। लोगों को शोएब मलिक क्यों याद आता है? इसलिए क्योंकि कोई परफॉर्म नहीं कर रहा होता और फिर वही हमें अच्छा लग रहा होता है।

इसके अलावा अफरीदी ने अपनी बात को जोर देकर कहा कि, ‘मेरे बारे में लोगों को की राय है कि लाला आप भी खेल सकते हैं। पर मैं बोल देता हूं कि अब बस हो गया, युवाओं को मौका देना चाहिए। बता दें कि, पाकिस्तान 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी भारत के साथ 23 अक्टूबर को करेगा। दोनों टीमों के बीच यह बहु प्रतिक्षित रोमांचक मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ICC टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, हैदर अली, आसिफ अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद हसनैन, खुशदील शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, उस्मान कादिर, शाहीन अफरीदी, शान मसूद

close whatsapp