टी-20 वर्ल्ड कप 2022: देखिए कैसे केएल राहुल ने पैट कमिंस के खिलाफ धोनी के आइकोनिक हेलीकॉप्टर शॉट को दिया अंजाम
केएल राहुल के हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के बाद पैट कमिंस ने भारतीय बल्लेबाज पर बाउंसर से वार किया।
अद्यतन - Oct 17, 2022 2:03 pm

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टीम के पहले आधिकारिक आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 वार्म-अप मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए। दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण पर दमदार हमला करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी बल्लेबाजी को धार दी और साथ ही टीम इंडिया को वार्म-अप मैच में विस्फोटक शुरुआत दिलाई।
केएल राहुल ने 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से सिर्फ 33 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली और भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 186 रनों का स्कोर पोस्ट करने में मदद की। इस वार्म-अप मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक लगाया।
केएल राहुल ने पैट कमिंस के खिलाफ खेला एमएस धोनी का आइकोनिक हेलीकॉप्टर शॉट
जिसके बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 180 रनों पर ढेर करते हुए 6 रनों से यह वार्म-अप मैच जीत लिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले यह राहुल का लगातार दूसरा अर्धशतक था, उन्होंने पिछले हफ्ते वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में भी एक अर्धशतक लगाया था।
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टी-20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच के दौरान फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज ने तीन बड़े-बड़े छक्के लगाए, लेकिन पैट कमिंस के खिलाफ उनके हेलीकाप्टर शॉट ने सबसे अधिक फैंस का ध्यान आकर्षित किया। दरअसल, राहुल ने भारतीय पारी के 5वें ओवर में पैट कमिंस के खिलाफ एमएस धोनी का सिग्नेचर हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर न केवल सभी को प्रभावित किया, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को गुस्सा भी दिला बैठे।
राहुल के 5वें ओवर में कमिंस की गेंद पर विशाल छक्का लगाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जवाबी हमले के लिए बेताब थे, और उन्होंने अगली ही गेंद पर जोरदार बाउंसर फेंका जो भारतीय बल्लेबाज के हेलमेट पर जा लगा। हालांकि, खारनाक बाउंसर झेलने के बाद भी वह मैदान में टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया।
यहां देखिए केएल राहुल का पैट कमिंस के खिलाफ खेला गया हेलीकॉप्टर शॉट –
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1581869318031446017?