रणवीर सिंह को फिल्म 83 में उनके शानदार अभिनय के लिए दो बड़े अवार्ड से नवाजा गया
कपिल देव को हाल ही में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था।
अद्यतन - अक्टूबर 17, 2022 7:18 अपराह्न

भारतीय अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म 83 में उनके शानदार अभिनय के लिए दो बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्होंने इस फिल्म में भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी, और इस किरदार ने न केवल लाखों दिल, बल्कि अभिनेता को दो बड़े सम्मान भी दिलाए।
दरअसल, लायंस क्लब इंटरनेशनल ने रणवीर सिंह को लायंस गोल्ड अवार्ड्स में कपिल देव की बायोग्राफी 83 में दमदार एक्टिंग के लिए ‘एक्टर ऑफ द डिकेड’ और ‘बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान मिलने की खुशी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने पदकों और ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की और उनके काम को सम्मान देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा: “मुझे फिल्म 83 में मेरे काम के लिए दो सम्मानों – ‘एक्टर ऑफ द डिकेड’ और ‘बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर’ से सम्मानित होने पर बहुत खुशी हुई! मेरे काम को हमेशा प्यार देने और सराहना के लिए @lionsclubs को धन्यवाद।”
यहां देखिए रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट –
इससे पहले, राम लीला एक्टर ने ऑस्ट्रेलिया के सेंट किल्डा में पैलेस थिएटर में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) अवार्ड्स नाइट में 83 में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि इसी इवेंट में कपिल देव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।
वह पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान भावुक हो गए थे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ने यह अवार्ड लेने के बाद कहा: “हम खिलाड़ी या अभिनेता तब तक कुछ भी नहीं हैं जब तक कबीर खान जैसे लोग हमें पर्दे पर नहीं दिखाते। हम तब तक महान खिलाड़ी नहीं बन सकते जिन्हें याद किया जा सके जब तक कि कमेंटेटर और टेलीविजन चैनल हमारे बारे में बाते नहीं करे, हमें सामने न लाए। यही लोग हमें बड़ा और सम्मानीय बनाते हैं। हम तो बस अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं। हम बस खुद का आनंद लेते हैं। लेकिन, कबीर और उनकी टीम ने जो भी कुछ किया, उसने हमें दोबारा जिंदगी मजीने का मौका दिया।”