अभ्यास छोड़ सूर्य भाऊ वाइफ को ऑस्ट्रेलिया सैर कराने में लगे हुए हैं!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में जमकर चला था सूर्य भाऊ का बल्ला।
अद्यतन - अक्टूबर 19, 2022 11:45 पूर्वाह्न

टी-20 वर्ल्ड कप में इन दिनों टीम इंडिया के एक बल्लेबाज की काफी बात हो रही है, वो बल्लेबाज है सूर्य भाऊ यानी की सूर्यकुमार यादव। मैदान के हर कोने में SKY शॉट्स खेलने के लिए मशहूर है, साथ ही भारतीय टीम का ये बल्लेबाज काफी ज्यादा धमाकेदार लय में चल रहा है। वहीं SKY की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो क्रिकेट से हटकर है।
सूर्य भाऊ को टारगेट करेगी हर एक टीम
जी हां, ये कहना गलत नहीं होगा कि विरोधी टीमों ने सूर्य भाऊ के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया होगा, मध्यक्रम में गेंदबाजों की गणित खराब करने वाले सूर्यकुमार यादव को आउट करने के लिए ठोस प्लान बनाने की काफी ज्यादा ही जरूरत होगी।
सूर्य भाऊ तो ऑस्ट्रेलिया में वाइफ को खुश करने में लगे हैं!
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में जमकर चला था सूर्य भाऊ का बल्ला।
*अब SKY की वाइफ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को किया है शेयर।
*जहां इन तस्वीरों में ये कपल ऑस्ट्रेलिया में साथ में सैर करता हुआ नजर आ रहा है।
*साथ ही इन तस्वीरों पर फैन्स ने किए हैं काफी क्यूट-क्यूट कमेंट भी।
अपनी वाइफ के साथ ऑस्ट्रेलिया में सूर्य भाऊ
जिम में भी खुद को तैयार करने में लगे हैं SKY
दिनेश कार्तिक या पंत किसे मिलेगा पहले मैच में मौका?
इस वक्त टीम इंडिया को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये हो रहा है कि, पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मैच में टीम में दिनेश कार्तिक या फिर पंत किसे मौका मिलेगा।