भारत-पाक मुकाबले से पहले मेलबर्न का मौसम खेल रहा है 'लुका-छुपी' का खेल, सामने आई बड़ी रिपोर्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-पाक मुकाबले से पहले मेलबर्न का मौसम खेल रहा है ‘लुका-छुपी’ का खेल, सामने आई बड़ी रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

india vs pakistan (pic source-twitter)
india vs pakistan (pic source-twitter)

23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, मेलबर्न के मौसम में बदलाव देखने को मिला है और अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हम सबको पूरा मैच देखने को मिलेगा।

मैच से कुछ दिन पहले, वेदर रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि, बारिश इस मैच में काफी खलल डाल सकती है। पहले बताया जा रहा था कि, 23 अक्टूबर को मेलबर्न में बारिश होने की पूरी संभावना है लेकिन अब तमाम प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही।

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ी खबर आई सामने

शनिवार यानी 22 अक्टूबर की सुबह से ही मौसम में काफी सुधार होता दिख रहा है और दिन में बारिश नहीं हुई है। हालांकि, मेलबर्न में बादल रहने के 100% संभावनाएं हैं लेकिन लगातार तेज हवा चलने की वजह से अब बारिश होने की संभावनाएं काफी कम हो गई है।

इस खबर के बाहर आते ही तमाम भारतीय और पाकिस्तानी प्रशंसक काफी खुश हो गए हैं। हालांकि मैच से संबंधित बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट अभी भी यही बता रही है कि देर रात को बारिश हो सकती है।

इसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पहली पारी में हमें पूरे 20 ओवर देखने को मिलेगा लेकिन दूसरी पारी में मैच रुक-रुक कर होगा। हालांकि अभी मैच को शुरू होने में पूरा 1 दिन बचा है और तब तक मौसम में काफी फेरबदल देखने को मिलेगा। तमाम प्रशंसक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि इस बार टीम पूरी तरह से तैयार है और इस हार का बदला लेने वो मैदान पर उतरेंगी। पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी टीम में वापस आ चुके हैं।

close whatsapp