ये क्या! कपिल देव तो मोहम्मद शमी से बेहतर गेंदबाज मानते हैं शाहीन अफरीदी को - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! कपिल देव तो मोहम्मद शमी से बेहतर गेंदबाज मानते हैं शाहीन अफरीदी को

कपिल देव का मानना है कि शाहीन अफरीदी और मोहम्मद शमी के बीच काफी अंतर है।

Mohammed Shami and Shaheen Shah Afridi (Image Credit- Twitter)
Mohammed Shami and Shaheen Shah Afridi (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप 2022 खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में सुपर 12 चरण के मुकाबले शुरू हो चुके हैं, 22 अक्टूबर को पहला मुकाबला गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। वहीं  दूसरा मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया।

23 अक्टूबर को भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। हालांकि इस हाई वोल्टज मुकाबले के शुरु होने से पहले पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का मानना है कि मोहम्मद शमी और शाहीन अफरीदी के बीच कोई तुलना का कोई अर्थ नहीं है। दोनों के बीच काफी अंतर है।

कपिल देव ने शाहीन और शमी को लेकर दिया बड़ा बयान

भारत-पाक महामुकाबले से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि दोनों के बीच तुलना नहीं करनी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मौजूदा समय में काफी आगे हैं। कपिल ने समा टीवी और एबीपी न्यूज के संयुक्त प्रोग्राम में कहा कि, ‘आप सिर्फ एक ओवर से कुछ भी नहीं आंक सकते हैं। पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन को देखें तो अफरीदी शमी से बहुत आगे हैं, वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं।

जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने प्रभाव डाला है। मुझे (शमी और शाहीन) तुलना करना भी पसंद नहीं है। शमी ने हाल ही में बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। मैं शायद बुमराह की तुलना अफरीदी से करता, अगर वह वहां होते लेकिन शमी और अफरीदी की तुलना नहीं कर सकते क्योंकि दोनों में बहुत अंतर है।’

बता दें कि एमसीजी में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान टी-20 विश्व कप सुपर 12 मैच का नतीजा इस बात पर निर्भर हो सकता है कि मोहम्मद शमी और शाहीन शाह अफरीदी गेंद के साथ कैसा प्रदर्शन करते हैं। आपको बता दें कि शमी काफी अनुभवी और अविश्वसनीय रूप से कुशल हैं लेकिन वह भारत की पहली पसंद नहीं थे।

चोटिल जसप्रीत बुमराह के टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद ही वह मुख्य टीम में शामिल हुए थे। दूसरी तरफ, शाहीन अफरीदी इस समय विश्व क्रिकेट में दुनिया के सफेद गेंद के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं।

close whatsapp