अजिंक्य रहाणे के करियर के साथ अब बहुत बड़ा मजाक शुरू हो गया है!
बांग्लादेश दौर के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हैं अजिंक्य रहाणे।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2022 1:59 अपराह्न

एक समय था जब अजिंक्य रहाणे टेस्ट प्रारूप में टीम इंडिया के सबसे प्रमुख खिलाड़ी हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इस खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है। ये हम इसलिए लिख रहे हैं, क्योंकि एक बार फिर से इस धाकड़ बल्लेबाज का टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है और अब ये रहाणे के करियर के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।
अजिंक्य रहाणे कभी हुआ करते थे टेस्ट टीम के उप-कप्तान
जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा है, शानदार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कभी टेस्ट प्रारूप में टीम इंडिया के उप-कप्तान हुआ करते थे, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण पहले वो टीम से बाहर हुए और फिर उप-कप्तानी से भी उनकी छुट्टी हो गई।
अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट करियर अब खतरे में है गुरू
*बांग्लादेश दौर के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हैं अजिंक्य रहाणे।
*साथ ही रहाणे को लेकर चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
*शर्मा ने कहा कि- अजिंक्य रहाणे को अभी और रन बनाने की जरूरत है।
*दूसरी ओर रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने हाल ही में जीती थी दिलीप ट्रॉफी।
अजिंक्य रहाणे जमकर घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत,रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी,ऋषभ पंत ,इशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।