टी-20 वर्ल्ड कप 2022: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता महत्वपूर्ण मुकाबला, सेमीफाइनल की दौड़ और भी रोमांचक हुई - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता महत्वपूर्ण मुकाबला, सेमीफाइनल की दौड़ और भी रोमांचक हुई

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए जबकि कप्तान जोस बटलर ने 47 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

england team (pic source-twitter)
england team (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी 1 नवंबर को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रन से मात दी और इस मुख्य टूर्नामेंट के अपने सेमीफाइनल के क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बरकरार रखी। बता दें, इंग्लैंड को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मुख्य मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया।

मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने 40 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए जबकि कप्तान जोस बटलर ने 47 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने 20 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि ईश सोढ़ी, टिम साउथी और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही न्यूजीलैंड टीम

180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज फिन एलन (16 रन) और डेवोन कॉनवे (3 रन) निजी स्कोर पर आउट हो गए। 28 रन पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान केन विलियमसन और इनफॉर्म बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की बहुमूल्य साझेदारी की।

ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए जबकि कप्तान विलियमसन ने 40 रन की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स और सैम करन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए जबकि मार्क वुड और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया। जोस बटलर को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

इस जीत के साथ इंग्लैंड अपने पूल में दूसरे स्थान पर आ गई है। उन्हें अब श्रीलंका के खिलाफ 5 नवंबर को ग्रुप 12 स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेलना है, वहीं न्यूजीलैंड हार के बावजूद अपने पूल में शीर्ष स्थान पर काबिज है। उनको अपना आखिरी मुकाबला 4 नवंबर को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है।

close whatsapp