टी-20 वर्ल्ड कप 2022: एक बार फिर चला 'किंग' कोहली का बल्ला, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: एक बार फिर चला ‘किंग’ कोहली का बल्ला, बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से दी मात

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 32 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन। उनके अलावा इनफॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 64* रन की बहुमूल्य पारी खेली।

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप 12 स्टेज मुकाबले में आज यानी 2 नवंबर को भारत ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस के नियम के तहत 5 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें, दोनों ही टीमों को इस मैच को जीतना बेहद जरूरी था।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 32 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन। उनके अलावा इनफॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 64* रन की बहुमूल्य पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में चार चौके जड़ महत्वपूर्ण 30 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके जबकि कप्तान शाकिब अल हसन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

महत्वपूर्ण मैच में भारत ने जीत दर्ज की

बता दें, बारिश के चलते बांग्लादेश को जीतने के लिए 16 ओवर में 151 रन की दरकार थी। टीम ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए 7 ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बनाए। इसके बाद ही बारिश के चलते मुकाबला को थोड़ी देर के लिए रोका गया। इसके बाद ही डकवर्थ लुईस के नियम के मुताबिक बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य दिया गया।

टीम की ओर से ओपनर लिटन दास ने 27 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा नुरुल हसन ने 14 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत ना दिला पाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शमी ने एक विकेट झटका। विराट कोहली को उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। बांग्लादेश 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। टीम ने शुरुआती 7 ओवर में 66 रन बनाए वहीं बारिश के बाद उन्होंने आखिरी 9 ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए।

https://twitter.com/zarnnj/status/1587776270464688128?s=20&t=-n78IFt31nvIDQ5Ucf8gWw

close whatsapp