इंग्लैंड प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, फाइनल मुकाबले से पहले मार्क वुड ने नेट्स में किया जमकर अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड प्रशंसकों के लिए खुशखबरी, फाइनल मुकाबले से पहले मार्क वुड ने नेट्स में किया जमकर अभ्यास

मार्क वुड ने 4 मुकाबलों में 12 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

Mark Wood (Pic Source-Twitter)
Mark Wood (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का शानदार फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। इस खबर के बाहर आते ही तमाम इंग्लैंड प्रशंसक काफी खुश हो गए हैं।

बता दें, कूल्हे में लगी चोट की वजह से मार्क वुड इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे हालांकि अब आशंका लगाई जा सकती है कि वो फाइनल मैच में खेलते हुए नजर आए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। वुड ने अभी तक इंग्लैंड की ओर से ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इंग्लिश तेज गेंदबाज ने 4 मुकाबलों में 12 के औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं।

बता दें, इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि टीम वुड को ठीक होने में ज्यादा से ज्यादा समय देगी जिससे वो फाइनल में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। अब जब शनिवार यानी 12 नवंबर को वुड को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया है तब तमाम प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह रही मार्क वुड की वीडियो:

मार्क वुड ने BBC को बताया कि, ‘मैंने पिछले मैच में खेलने की भरपूर कोशिश की लेकिन मैं उस गति से गेंदबाजी नहीं कर पाया जैसी टीम को जरूरत थी। मेरा कूल्हा बहुत दर्द हो रहा था। हालांकि फाइनल मैच में मैं अपनी टीम की ओर से शत प्रतिशत देना चाहूंगा। टीम ने पिछले मुकाबले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और अगर कप्तान को लगता है कि मैं पूरी तरह से फिट हूं तो वो मुझे प्लेइंग XI में जरूर शामिल करेंगे।’

मार्क वुड के अलावा डेविड मलान भी चोटिल थे लेकिन उनको लेकर अभी कोई भी खबर सामने नहीं आई है। 13 नवंबर का इंतजार तमाम क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं।

close whatsapp