सुनील गावस्कर का भारतीय टीम के आलोचकों पर फूटा गुस्सा, जमकर सबको लताड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुनील गावस्कर का भारतीय टीम के आलोचकों पर फूटा गुस्सा, जमकर सबको लताड़ा

आप एक मैच हार जाते हैं और सब लोग टीम की आलोचना करना शुरू कर देते हैं: सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar. (Photo Source: Twitter)
Sunil Gavaskar. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम के खराब प्रदर्शन पर सवाल तभी पूछे जाते हैं जब वो बड़े मुकाबलों में हार जाती है ना कि तब जब चीजें पूरी तरह से सही चल रही होती है। उनका यह बयान ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद आया। बता दें, दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात दी।

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि इस समय टीम में कई चीज़ें सही नहीं चल रही हैं और अगर उन्हें ICC इवेंट्स के कप को अपने नाम करना है तो उन्हें जल्द से जल्द इसे ठीक करना होगा।

टीम एक मैच हार जाती है और सब लोग उनकी आलोचना करना शुरू कर देते हैं: सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे में कहा कि, ‘इनमें से एक भी सवाल तब नहीं आया होता अगर हम सेमीफाइनल मुकाबला जीत जाते। आप एक मैच हार जाते हैं और सब लोग टीम की आलोचना करना शुरू कर देते हैं।’

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि, ‘मुझे पता है कि टीम में कुछ चीजों को लेकर अभी भी परेशानी चल रही है उदाहरण के तौर पर वर्कलोड मैनेजमेंट लेकिन उसे जल्दी ठीक करने की जरूरत है। हमें यह भी देखना चाहिए कि कितने सदस्यों को हम अपने साथ ले जा रहे हैं। कई बोलते हुए लोग खिलाड़ियों को भ्रमित कर सकते हैं। अगर हम फाइनल में चले गए होते तो इस समय प्लेइंग XI को लेकर बातचीत कर रहे होते।

जब भी टीम हारती है तो हम सब उनपर चढ़ जाते हैं और उनकी जमकर आलोचना करते हैं। हमें अपनी टीम को मजबूत करने के लिए कुछ कठिन फैसले लेने होंगे और चयन समिति को भी इसके बारे में सोचना होगा। हमारे पास कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपना मौका मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है जो 18 नवंबर से शुरू हो रही है। टी-20 टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया जबकि वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे।

close whatsapp