डेविड वार्नर ने तो इस बार तो सारी हदें पार कर दी हैं! देखिए आप खुद - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर ने तो इस बार तो सारी हदें पार कर दी हैं! देखिए आप खुद

डेविड वार्नर का नया अवतार देख युवराज सिंह भी रह गए दंग!

David Warner (Image Source: Instagram)
David Warner (Image Source: Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के समापन के साथ ही सोशल मीडिया पर दोबारा सक्रीय हो गए हैं। वार्नर के इंस्टाग्राम रील वीडियो फैंस के बीच हमेशा हिट रहे हैं, और वह एक बार फिर मजेदार वीडियो के साथ लौटे हैं।

डेविड वार्नर का भारतीय सिनेमा के प्रति प्रेम कोई नई बात नहीं है, उन्होंने कुछ साल पहले बाहुबली जैसी विभिन्न भारतीय फिल्मों पर टिक्कॉक और इंस्टाग्राम रील्स बनाना शुरू किया था, जिसे फैंस से बेहद प्यार मिला और अब तो वह आए दिन जैसे ही उन्हें समय मिलता है, वह अपने फैंस के लिए मजेदार रील लेकर आते हैं।

डेविड वार्नर ने रश्मिका मंदाना के अवतार में किया अपने फैंस को हैरान

वार्नर ने 14 नवंबर को ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसे देख उनके फैंस हैरान रह जाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस तरह के रील की उनसे उम्मीद भी न की होगी। दरअसल, डेविड वार्नर ने तो इस बार सारी हदें पार कर दी हैं, क्योंकि इस बार उन्होंने न तो किसी साउथ इंडियन अभिनेता के साथ अपना चेहरा बदला है, और ना ही किसी बॉलीवुड अभिनेता का चेहरा लिया है, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने इस बार लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के चेहरे के साथ अपना चेहरा बदला है।

हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि वार्नर रश्मिका के रूप में भी जच रहे हैं, और उनकी यह इंस्टाग्राम रील वास्तव में बेहद मजेदार लग रही है। वार्नर इस रील में तमिल फिल्म भीष्मा के एक गाने व्हाटी ब्यूटी (ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार) पर रश्मिका मंदाना के रूप में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख सभी की हंसी छूट पड़ेगी।

आपको बता दें, यह शायद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने किसी महिला एक्ट्रेस के साथ चेहरा बदलने का प्रयोग किया है, जिस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आनी शुरू भी हो गई है, और इसकी शुरुआत भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हैरानी वाले इमोजी के साथ की है।

यहां देखिए डेविड वार्नर की वो इंस्टाग्राम रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

close whatsapp