'सारा' का 'सारा' संसार जानना चाहता है शुभमन गिल की लव स्टोरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सारा’ का ‘सारा’ संसार जानना चाहता है शुभमन गिल की लव स्टोरी

हाल ही में बल्लेबाज शुभमन गिल पहुंचे थे एक पंजाबी चैट शो में।

Shubman Gill And Sara Ali Khan (image Credit- Instagram)
Shubman Gill And Sara Ali Khan (image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी  शुभमन गिल का नाम इन दिनों खबरों में बना हुआ है, जिसका कारण है बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान। जी हां काफी समय से इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन दोनों ने खुलकर कुछ नहीं बोला है। इस बीच गिल का हाल ही में हुआ एक इंटरव्यू काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अभिनेत्री का नाम बार-बार बोल रहे हैं।

शुभमन गिल और सारा अली खान कई बार साथ में देखे गए हैं!

शुभमन गिल और सारा अली खान के साथ होने की खबर तब वायरल हुई थी, जब दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था और इस वीडियो में दावा किया गया था कि ये साथ में खाना खाने पहुंचे थे। वहीं बाद में गिल और सारा को फ्लाइट में भी साथ देखने का दावा किया गया था सोशल मीडिया पर।

शुभमन गिल जप रहे हैं सारा अली खान के नाम की माला

*हाल ही में बल्लेबाज शुभमन गिल पहुंचे थे एक पंजाबी चैट शो में।
*इस चैट शो की एंकर ने बार-बार डेटिंग को लेकर किया गिल से सवाल।
*इस दौरान शुभमन बार-बार बोल रहे थे सारा अली खान का नाम।
*वहीं अब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है इंटरव्यू का वीडियो।

शुभमन गिल ने इस वीडियो में लिया है सारा अली खान का नाम

https://www.youtube.com/shorts/T19ycJhtELw

पहली बार हुआ टी-20 टीम में चयन

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया वनडे के साथ-साथ टी-20 सीरीज खेलेगी और इसी टी20 सीरीज के लिए पहली बार गिल का टीम इंडिया में चयन हुआ है।

इस टीम में हुआ गिल का चयन

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

close whatsapp