न्यूजीलैंड बनाम भारत: T20I सीरीज के लिए शेड्यूल, टीम, लाइव प्रसारण सहित अन्य जानकारी लीजिए यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड बनाम भारत: T20I सीरीज के लिए शेड्यूल, टीम, लाइव प्रसारण सहित अन्य जानकारी लीजिए यहां

इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

Kane Williamson & Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)
Kane Williamson & Hardik Pandya (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद, भारत अपने अगले सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया शुक्रवार, 18 नवंबर से शुरू होने वाली द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। मेन इन ब्लू के साथ-साथ कीवी दोनों ने एक अच्छे अभियान का आनंद लिया। दोनों ही टीमें हाल ही में समाप्त हुई वर्ल्ड कप में टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रही थी।

दोनों टीमें अब 2024 के आईसीसी टी-20 विश्व कप पर नजर रखते हुए T20I में नए सिरे से शुरुआत करेंगी जो कि वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाएगा। लिमिटेड ओवर्स सीरीज के पहले चरण में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। ये तीन मुकाबले क्रमशः 18, 20 और 22 नवंबर को वेलिंगटन, माउंट माउंगानुई और नेपियर में खेले जाएंगे।

भारत इस सीरीज में अपनी B टीम के साथ खेलेगी क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारतीय टी20 टीम की अगुआई स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे। इस बीच, तेज गेंदबाज उमरान मलिक को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अपनी स्किल साबित करने का मौका दिया गया है।

अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को इस T20I श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। सीरीज के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन पहली पसंद के विकेटकीपर हैं। जबकि हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए चुना गया है। वहीं रिस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को शामिल करने से स्पिन आक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है।

न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए शेड्यूल

पहला टी-20- 18 नवंबर, स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

दूसरा टी-20 – 20 नवंबर, बे ओवल, माउंट माउंगानुई

तीसरा टी-20- 22 नवंबर, मैकलीन पार्क, नेपियर

भारत में टीवी पर न्यूजीलैंड बनाम भारत सीरीज का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर की जाएगी।

न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए दोनों टीमें

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

close whatsapp