रांची की सड़को पर देर रात अपनी नई शानदार SUV चमका रहे हैं एमएस धोनी; इन क्रिकेटर्स को मिला राइड का सौभाग्य - क्रिकट्रैकर हिंदी

रांची की सड़को पर देर रात अपनी नई शानदार SUV चमका रहे हैं एमएस धोनी; इन क्रिकेटर्स को मिला राइड का सौभाग्य

एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर आएंगे, जहां वह सीएसके का नेतृत्व करेंगे।

MS Dhoni (Image Source: Twitter)
MS Dhoni (Image Source: Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का कारों और मोटरसाइकिलों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। महान क्रिकेटर के पास आधुनिक से लेकर विंटेज तक के दो और चार पहियों के वाहनों का शानदार कलेक्शन है।

धोनी ने हाल ही में अपने पहले से ही शानदार और आकर्षक वाहनों के संग्रह में एक और बेहतरीन वाहन को शामिल किया और अपने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथी खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ और भारत के पूर्व साथी केदार जाधव को लेट-नाईट ड्राइव पर ले गए, जिसका वीडियो अब पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है।

दरअसल, एमएस धोनी ने ब्रांड न्यू Kia EV6 को अपने कारों के पहले से ही पॉश कलेक्शन में शामिल किया है, और यह उनके कलेक्शन में पहला ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन है। आपको बता दें, Kia EV6 एक पांच सीटर और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 59.95-64.95 लाख रुपये की रेंज में उपलब्ध है।

रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव को एमएस धोनी के साथ ड्राइव पर जाने का मिला सौभाग्य

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ने ग्रे कलर की Kia EV6 एसयूवी खरीदी है, जो दुनिया भर में कार का सिग्नेचर कलर है। यह भारत में बिकने वाली कोरियाई कार निर्माता कंपनी की सबसे महंगी और पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है।

इस बीच, रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव इस समय विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए रांची में हैं, और वे अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर महान क्रिकेटर एमएस धोनी से मिलने पहुंचे, और फिर विकेटकीपर-बल्लेबाज उन्हें अपनी नई एसयूवी में लेट-नाईट ड्राइव पर लेकर गए।

ट्विटर पर वायरल वीडियो में, एमएस धोनी गायकवाड़ और जाधव के साथ अपनी नई Kia EV6 रांची में घूमते हुए नजर आए। धोनी का अपनी स्टाइलिश SUV चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो –

https://twitter.com/BestOfMSD/status/1593245380367749127?

आपको बता दें, एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर आएंगे, जहां वह सीएसके का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में आईपीएल 2023 नीलामी से पहले रवींद्र जडेजा को रिटेन कर ड्वेन ब्रावो को बाहर का रास्ता दिखाकर सुर्खियां बटोरीं।

close whatsapp