मौका मिलता तो सिर्फ 6 रन बनाने वाले ऋषभ पंत से अच्छा खेल लेते संजू सैमसन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मौका मिलता तो सिर्फ 6 रन बनाने वाले ऋषभ पंत से अच्छा खेल लेते संजू सैमसन!

संजू सैमसन आज नहीं हैं टीम इंडिया की अंतिम 11 का हिस्सा।

Rishabh Pant And Sanju Samson
Rishabh Pant And Sanju Samson

टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेल रही है, जहां इस मैच में एक बार फिर से संजू सैमसन को मौका नहीं मिला और वो अंतिम 11 का हिस्सा नहीं हैं। जिसके बाद संजू के फैन्स काफी ज्यादा नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला, दूसरी ओर पंत आज के मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे।

संजू सैमसन इस बार मेगा टूर्नामेंट से भी थे बाहर

संजू सैमसन का फैन होना आसान बात नहीं है, क्योंकि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम इंडिया में काफी कम चुना जाता है और कुछ समय पहले हुए एशिया कप के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप में भी संजू टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

पंत से अच्छा शायद संजू सैमसन खेल लेते!

*संजू सैमसन आज नहीं हैं टीम इंडिया की अंतिम 11 का हिस्सा।
*कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पंत-इशान ने की थी ओपनिंग।
*लेकिन पंत हुए बल्लेबाजी में पूरी तरफ से फ्लॉप, बनाए सिर्फ 6 ही रन।
*जिसके बाद सोशल मीडिया संजू का नाम तेजी से होने लगा है ट्रेंड।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत का स्कोरकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

संजू सैमसन के लिए फिटनेस है सबसे पहले

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

IPL 2023 में भी कप्तानी करेंगे संजू

IPL में संजू राजस्थान टीम की कप्तानी करते हैं, उनकी कप्तानी में टीम ने इस साल फाइनल भी खेला था लेकिन गुजरात ने उन्हें हरा दिया था। दूसरी ओर IPL 2023 में भी संजू टीम की कप्तानी करेंगे और उन्हें रिटेन कर लिया गया है, संजू के साथ-साथ अश्विन और चहल जैसे बड़े नाम भी 2023 में RR टीम के साथ बने रहेंगे।

close whatsapp