IPL 2023: BCCI कर सकता है मिनी ऑक्शन की तारीख में बदलाव
23 दिसंबर को कोच्चि में होगा आईपीएल 2023 का ऑक्शन।
अद्यतन - नवम्बर 22, 2022 6:35 अपराह्न

आईपीएल की सभी 10 टीमें मिनी ऑक्शन 2023 से पहले अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। 15 नवंबर तक वैलिड ट्रेडिंग विंडो तक सभी टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ज्यादातर टीमों ने अपने पुराने खिलाड़ियों में विश्वास दिखाया है तो वहीं कुछ टीमें अपनी टीम को दोबारा से बनाना चाहती है।
बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन बीसीसीआई ने अगले महीने 23 दिसंबर को कोच्चि में कराने का फैसला किया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कुछ टीमें ऑक्शन की तारीख बदलने को लेकर बोर्ड से अनुरोध कर सकती हैं।
तो इस वजब से बदलना चाहती हैं तारीख टीमें
बता दें कि आईपीएल में शामिल सभी दस टीमों में से ज्यादातर परेशानी में दिख रही है क्योंकि ज्यादातर टीमों का सपोर्ट स्टाफ क्रिसमस के कारण इस मौके पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। और इसी बात की चिंता टीमों को सताई जा रही है कि वह बिना सपोर्ट स्टाफ के ऑक्शन में अपनी योजना कैसे बनाएंगे।
हालांकि अभी तक इसको लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, और यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई आईपीएल नीलामी की तारीख बदलने के लिए सहमत होगा या नहीं। लेकिन टीमों का यह मानना है कि नीलामी की तारीख को आगे बढ़ाया जाए।
खैर इस पर आखिरी फैसला बीसीसीआई का मान्य होगा, अब देखने लायक बात होगी कि क्या बोर्ड फ्रेंचाइजियों की इस मांग को मंजूर करता है या नहीं। बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में निर्धारित किया गया है।
वहीं इस मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले कुछ बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताएं तो केन विलियमसन, मयंक अग्रवाल, सैम करन, मोइन अली और बेन स्टोक्स इस ऑक्शन का हिस्सा होने जा रहे है। तो टी-20 विश्व कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले आदिल रशीद ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने में रूची दिखाई है।