IND vs BAN: ‘टीम नई, कहानी वही’ पहले वनडे में टीम इंडिया के 186 रन पर सिमटने के बाद ट्विटर पर भड़के फैंस
रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली की तिकड़ी पहले वनडे में कमाल नहीं दिखा सकी है।
अद्यतन - दिसम्बर 4, 2022 3:53 अपराह्न

काफी समय बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी एक साथ वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखी। हालांकि ये तीनों बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं।
बता दें कि 2015 के बाद पहली बार टीम इंडिया बांग्लादेश के दौरे पर तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई। आज 4 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि टीम में बड़े नामों के होने बावजूद भारत इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहा।
टीम इंडिया का टाॅप ऑर्डर फेल
बता दें कि मैच में टीम इंडिया के इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं और तरह-तरह से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मैच का हाल बताएं तो बांग्लादेश की शानदार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में 186 रनों पर ऑलआउट हो गई।
टीम के सात खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल (73) ने बनाए। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 27 और श्रेयस अय्यर ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी 19 रन बनाए।
वहीं बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात करें तो पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए, तो वहीं एबादत हुसैन ने 4 और मेंहदी हसन मिराज ने 1 विकेट निकाला।
ट्विटर पर फैंस ने अपनी भावनाएं कुछ इस अंदाज में व्यक्त की हैं
New opposition, same script. #BANvIND
— Abhishek Baxi (@baxiabhishek) December 4, 2022
Me after that Shakib's over#BANvIND pic.twitter.com/v8Um2w0oUr
— Naman Thakur (@shaantinsaan) December 4, 2022
India should loose this series badly..Selectors should come to their senses and include inform batters like Samson Gill instead of shikhar n kl ! #BANvIND
— ArJun kurup (@Electroarjun) December 4, 2022
#BANvIND
Shakib and Mehidy hasan in Bangladesh pic.twitter.com/kzz4zOzUdb— Vinaykumar (@Vinayku20735451) December 4, 2022
https://twitter.com/theywaysh_/status/1599295368185131008?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599295368185131008%7Ctwgr%5E9e2d4eb49fc351e5b485837ebd3d897bea44cbff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fnew-opposition-same-script-twitter-reacts-to-indias-disappointing-start-against-bangladesh-in-odi-series%2F
https://twitter.com/OffDrive_/status/1599295369095294977?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1599295369095294977%7Ctwgr%5E9e2d4eb49fc351e5b485837ebd3d897bea44cbff%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fnew-opposition-same-script-twitter-reacts-to-indias-disappointing-start-against-bangladesh-in-odi-series%2F
What a show. Shakib Al hasan back again. #BANvIND
— AR Sazid (@ar_sazid) December 4, 2022
ICT players have forgotten how to play ODI cricket. It's not tough as test cricket but not easy as T20 as well. Nothing new in us fans getting disappointed.#BANvIND #INDvBAN
— Diamond (@DiamondTheHeera) December 4, 2022