IND v BAN: वीडियो: जब मुश्फिकर रहीम ने की विराट से पंगा लेने की कोशिश
यह घटना बांग्लादेश की पारी के 29वें ओवर में हुई थी।
अद्यतन - दिसम्बर 5, 2022 12:39 अपराह्न

भारत और बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर को ढाका के मैदान पर एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस मैच को देखकर फैंस को टी-20 वर्ल्ड कप 2016 और निदहास ट्राॅफी के फाइनल की यादें ताजा हो गई । रोमांच, थ्रिलर और मजा तीनों का ही जबरदस्त तड़का इस मैच में दिखा।
बता दें कि मैच में एक समय टीम इंडिया काफी आगे थी, लेकिन भारतीय गेंदबाज बांग्लादेश का आखिरी विकेट नहीं निकाल पाए और बांग्लादेश ने ये मैच 1 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारत ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश के सामने रखा, जिसे मेजबान टीम ने 46 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
जब बीच मैदान पर आमने-सामने आ गए कोहली और रहीम
हालांकि मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देख दर्शक बहुत ही उत्साहित हो उठे। बता दें कि बांग्लादेश की पारी के 29वें ओवर में भारत के विराट कोहली और बांग्लादेश के मुश्फिकर रहीम के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली।
हुआ कुछ ऐसा कि भारत की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे शार्दुल ठाकुर, और ओवर की पांचवी गेंद को जब रहीम ने डिफेंड किया तो कोहली बड़ी तेजी से बाॅल की ओर भागे और गेंद को पकड़ कर, स्टंप्स पर हिट करने की कोशिश की।
लेकिन इसके बाद मुश्फिकर रहीम समय रहते क्रीज में लौट गए और फिर से विराट कोहली को विकेट पर थ्रो मारने के लिए कहा। हालांकि इस घटना को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक बहुत तेज शोर करने लगे। लेकिन पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस पर ज्यादा रिएक्ट नहीं किया।
देखें मजेदार वीडियो
That moment between @imVkohli and @mushfiqur15 Love the competitiveness #BANvIND pic.twitter.com/atTs0KG5DV
— Aditya Kukalyekar (@adikukalyekar) December 4, 2022
बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त ले ली है। वहीं दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा और इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।