IND v BAN: दूसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी पलटवार, नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v BAN: दूसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी पलटवार, नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं खिलाड़ी

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 7 दिसंबर को शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।

Washington Sundar, Rohit Sharma, Deepak Chahar and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)
Washington Sundar, Rohit Sharma, Deepak Chahar and Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। 4 दिसंबर को हुए पहले वनडे मैच टीम इंडिया को बांग्लादेश ने रोमांचक तरीके से 1 विकेट से हराया था।

हालांकि टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली, शिखर धवन समेत टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर एक लो स्कोरिंग मैच में जान फूंक दी थी। टीम इंडिया से मिले जीत के लिए 187 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे, मैच के इस पल लग रहा था कि भारत इस मैच को आसानी से जीत जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ, 10वें विकेट के लिए मेहदी हसन और मुश्तफिजुर रहमान की 51 रनों की साझेदारी ने मैच को टीम इंडिया की पहुंच से दूर कर दिया है। हसन की नाबाद 38 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश ने टीम इंडिया को इस मैच में 1 विकेट से हरा दिया था। खैर इस मैच से सबक लेकर रोहित एंड कंपनी दूसरे वनडे मैच में वापसी करने को देखेगी।

वापसी करने को तैयार है टीम इंडिया

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच के शुरू होने से टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट्स में कड़ी मेहनत करते हुए दिखे। दूसरे वनडे से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के शुरू होने से एक दिन पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रैक्टिस करते हुए फोटो इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए है। इनमें रोहित शर्मा, शिखर धवन, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और ईशान किशन को प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है।

देखें टीम इंडिया के खिलाड़ियों की वो फोटोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज अहमद ऋषभ पंत (विकटकीपर), ईशान किशन (विकटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और यश दयाल।

close whatsapp