बांग्लादेश जैसे टीम के खिलाफ बल्लेबाजी में विराट कोहली के तोते उड़ गए
दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ फिर से किया विराट कोहली ने निराश।
अद्यतन - दिसम्बर 7, 2022 4:58 अपराह्न

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में काफी शानदार लय में नजर आए, इन दोनों ही मेगा टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला जमकर बोला। लेकिन जैसे ही बांग्लादेश दौरे की शुरूआत हुई, पूरी की पूरी कहानी इस खिलाड़ी के लिए बदल गई और अब विराट एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं दूसरे वनडे मैच में।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के हीरो थे विराट कोहली
जी हां, हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था, इस दौरान वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे और पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने यादगार पारी खेली थी जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की थी।
विराट कोहली आज तक ऐसे बोल्ड नहीं हुए शायद
*दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ फिर से किया विराट कोहली ने निराश।
*बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने आए विराट सिर्फ और सिर्फ 5 रन बानकर हुए आउट।
*पहले वनडे मैच में भी कोहली बुरी तरह रहे थे फ्लॉप, बनाए थे सिर्फ 9 रन ही।
*खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के अभी तक 3 बल्लेबाज हो चुके हैं आउट।
विराट कोहली आज कुछ इस तरह हुए हैं आउट
https://twitter.com/AdnanAn71861809/status/1600443274472587265?s=20&t=mbVkV4xy7b3VP8DtD6Vz1g
आउट होने के बाद का कुछ ऐसा था रिएक्शन
बल्लेबाजी में हुई टीम इंडिया की काफी ज्यादा खराब शुरूआत
दूसरी ओर टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों ने आज फिर से निराश किया, 272 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे भारत बल्लेबाज फेल हो रहे हैं। जहां सबसे पहले विराट कोहली और फिर शिखर धवन सस्ते में आउट हो गए, उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सुंदर भी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।