कप्तान रोहित शर्मा के ‘दिल’ पर रितिका को ‘राज’ करते हुए 7 साल पूरे हो गए
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की है आज शादी की सालगिरह।
अद्यतन - Dec 13, 2022 1:43 pm

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी वाइफ रितिका सजदेह फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं, साथ ही इस कपल की तस्वीरों को हद से ज्यादा ही पसंद किया जाता है। वहीं आज का दिन रोहित और रितिका के लिए बेहद ही खास है और इस खास दिन पर रितिका ने एक खास पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रोहित शर्मा और रितिका की है एक क्यूट बेटी
वहीं कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की एक क्यूट बेटी है, जिसकी तस्वीरें ये दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर करते रहते हैं और हाल ही में कपल ने अपनी बेटी के लिए प्री-बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया था, जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
रितिका ने क्या प्यारा संदेश लिखा है रोहित शर्मा के लिए
*रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की है आज शादी की सालगिरह।
*खास मौके पर कुछ तस्वीरों के साथ रितिका सजदेह ने खास पोस्ट किया शेयर।
*रितिका ने लंबे कैप्शन की शुरूआत की है Happy 7 baby से।
*SKY ने भी किया है कपल के इस खास पोस्ट पर नजर ना लगने वाला कमेंट।
खास मौके पर रोहित के लिए रितिका का खास पोस्ट
इस प्यारे कपल की क्यूट बेटी का वीडियो तो देखो
हिटमैन नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट मैच
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद वो पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं और अब उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी के केएल राहुल को दी गई है।