अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ट्विटर में तमाम लोग ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्जुन तेंदुलकर ने राजस्थान के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ट्विटर में तमाम लोग ने दी अपनी प्रतिक्रिया

खबर लिखे जाने तक अर्जुन तेंदुलकर 195 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 112* रन पर खेल रहे हैं।

Arjun Tendulkar (Pic Source-Twitter)
Arjun Tendulkar (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस समय चल रहे रणजी ट्रॉफी सत्र में गोवा की ओर से खेल रहे हैं। इस बेहतरीन ऑलराउंडर ने राजस्थान के खिलाफ 14 दिसंबर को अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और अभी तक उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

बता दें, पहले दिन के संपन्न होने से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने नंबर 7 पर आकर बल्लेबाजी की और बेहतरीन शतक जड़ा। यह मैच गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी में खेला जा रहा है। उन्होंने सुयश प्रभूदेसाई के साथ शानदार नाबाद साझेदारी की। शुरुआत में अर्जुन तेंदुलकर को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन जैसे ही उन्हें गेंद अच्छी तरह से दिखने लगी अर्जुन ने चौके और छक्कों की बरसात कर दी।

खबर लिखे जाने तक अर्जुन तेंदुलकर 195 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 112* रन पर खेल रहे हैं। वहीं सुयश प्रभूदेसाई 357 गेंदों में 25 चौकों की मदद से 172* रन बना चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी इस पारी में अच्छी गेंदों पर डिफेंसिव शॉट खेले जबकि खराब गेंदों पर कड़ा प्रहार किया। अभी तक दोनों के बीच 209* रन की साझेदारी हो चुकी है। गोवा ने 140 ओवर में 5 विकेट खोकर 410 रन बना लिए हैं।

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में अर्जुन तेंदुलकर ने किया है बेहतरीन प्रदर्शन

अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक लिस्ट ए मुकाबलों में मुंबई और जूनियर टीम की ओर से 8 विकेट झटके हैं। उन्होंने अपना टी-20 डेब्यू 2021 में किया था और अभी तक वो मुंबई और गोवा के लिए मिलकर 6.60 के इकोनामी से 9 मुकाबलों में 12 विकेट झटक चुके हैं। 2022 सत्र में उन्हें गोवा ने अपने दल में शामिल किया और अभी तक उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है।

2019 के IPL ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने दल में शामिल किया था हालांकि अभी तक उन्हें इस टीम से एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला है।

अर्जुन तेंदुलकर के इस प्रदर्शन को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/anandshahil11/status/1602957996816236546?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602957996816236546%7Ctwgr%5E38835f3a1d6f385eabe6d776daf5ce48e8bc00ee%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Flike-father-like-son-twitter-erupts-as-arjun-tendulkar-smashes-brilliant-century-on-ranji-debut-for-goa%2F

https://twitter.com/anandshahil11/status/1602957996816236546?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1602957996816236546%7Ctwgr%5E38835f3a1d6f385eabe6d776daf5ce48e8bc00ee%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fcricket-news%2Flike-father-like-son-twitter-erupts-as-arjun-tendulkar-smashes-brilliant-century-on-ranji-debut-for-goa%2F

close whatsapp