पहले बड़े चटोरे थे विराट कोहली, फ्राइड राइस और मनचाऊ सूप के थे दीवाने - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले बड़े चटोरे थे विराट कोहली, फ्राइड राइस और मनचाऊ सूप के थे दीवाने

पिछले काफी समय से विराट कोहली ने चाइनीस व्यंजन को खाना बिल्कुल बंद कर रखा है।

Virat Kohli (Pic Source-Instagram)
Virat Kohli (Pic Source-Instagram)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी फिटनेस का स्तर बनाए रखने के लिए हमेशा सख्त खाना खानें की सलाह दी गई है। वो बाहरी खानें से दूर ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी पसंदीदा चाइनीज खाना को याद किया जो वह अपने युवा दिनों के दौरान खाते थे। उन्हें फ्राइड राइस और मनचाऊ सूप का आनंद उठाते हुए देखा गया और साथ ही कोहली ने यह स्वीकार भी किया कि उन्हें इसके अलावा और कोई भी चाइनीस व्यंजन खाना पसंद नहीं है।

साथ ही विराट कोहली ने इस बात पर भी हामी भरी कि उन्हें एक चाइनीज खाने की दुकान ‘छुक छुक मेल’ का व्यंजन बहुत ही पसंद था। उन्होंने यह सब मशहूर शेफ विकास खन्ना के साथ बातचीत में बताया। विराट कोहली की मानें तो वो अपने युवा दिनों में काफी ‘फूडी’ थे।

हम लोग चाइनीज रेस्टोरेंट में जाकर खाते थे: विराट कोहली

विराट कोहली ने मुंबई के अपने पहले के रेस्टोरेंट में मास्टर शेफ विकास खन्ना के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, ‘हम लोग चाइनीज रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाते थे। उस वैन का नाम ‘छुक छुक मेल’ था। वहां पर फ्राइड राइस और मनचाऊ सूप दिया जाता था। मैंने उसके बाद कभी वैसा चाइनीज खाना कहीं नहीं खाया।’

बता दें, पिछले काफी समय से विराट कोहली ने चाइनीस व्यंजन को खाना बिल्कुल बंद कर रखा है। यही नहीं उन्होंने मांसाहारी खाने को पूरी तरह से छोड़ दिया है और अब सिर्फ शाकाहारी खाना ही खाते हैं। यह सब उन्होंने तबसे बंद कर दिया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

कुछ साल पहले विराट कोहली ने स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर गौरव कपूर के साथ ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ शो में इस बात के बारे में बताया था कि वो छोले भटूरे के बहुत शौकीन थे और अगर उन्हें राजौरी गार्डन, दिल्ली के राम के चोले भटूरे मिल गए तो वो चीट डे करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

फिलहाल कोहली बांग्लादेश में दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने गए हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में वो अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि दूसरी पारी में वह बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।

यहां देखिए विराट का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

close whatsapp