AUS vs SA: वाह! क्या गेंद है, एनरिच नॉर्ट्जे की इस गेंद की आप भी करेंगे जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs SA: वाह! क्या गेंद है, एनरिच नॉर्ट्जे की इस गेंद की आप भी करेंगे जमकर प्रशंसा

एनरिच नॉर्ट्जे ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले दिन 8 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

Anrich Nortje bowled Steve Smith (Pic Source-Twitter)
Anrich Nortje bowled Steve Smith (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्ट्जे को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने तीनों ही प्रारूपों में अपनी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कई विकेट्स चटकाए हैं। आज यानी 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टीम के गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 152 रन पर ऑलआउट कर दिया। हालांकि इसके बाद एनरिच नॉर्ट्जे ने भी दक्षिण अफ्रीका की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहले दिन 8 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले उस्मान ख्वाजा का विकेट अपने नाम किया और उसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई।

पारी का 33वां ओवर लेकर आए एनरिच नॉर्ट्जे ने स्टीव स्मिथ को शानदार गेंद फेंकी और उनका विकेट अपने नाम किया। खुद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस गेंद को समझने में नाकाम रहे। बता दें, स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 68 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस विकेट की वजह से दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर से मुकाबले में वापसी कर पाया।

ये रही वीडियो:

बता दें, 152 रन पर ऑलआउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेजबान को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया था। डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया की पारी की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन भी 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एनरिच नॉर्ट्जे ने उस्मान ख्वाजा को भी 11 रन के निजी स्कोर में आउट किया।

3 विकेट जल्द करने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने चौथे विकेट के लिए 117 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और अपनी टीम को मुकाबले में वापसी दिलाई। हालांकि मुकाबले का 33वां ओवर लेकर आए एनरिच नॉर्ट्जे ने शानदार गेंद फेंककर स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन की राह दिखाई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं और वो अभी भी अपनी पहली पारी में 7 रन से पीछे हैं। ट्रेविस हेड 77 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 78* रन पर क्रीज़ पर डटे हुए हैं।

close whatsapp