कप्तान पैट कमिंस का पंजा दक्षिण अफ्रीका पर पड़ा भारी, ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट किया अपने नाम
ब्रिसबेन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को मेजबान ने 6 विकेट से अपने नाम किया।
अद्यतन - दिसम्बर 18, 2022 1:10 अपराह्न

ब्रिसबेन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को मेजबान ने 6 विकेट से अपने नाम किया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।
बता दें, इस मैच में दोनों टीम के गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। इस पहले टेस्ट मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर मात्र 152 रन बनाए। टीम की ओर से काइल वेरेयेने ने 96 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेली जबकि टेम्बा बवूमा ने 38 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट झटके जबकि स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई। टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 92 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने 4 विकेट झटके जबकि मार्को जानसेन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता पहला टेस्ट मैच
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और उनकी टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। खाया ज़ोंडो ने सर्वाधिक 36 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 5 विकेट झटके जबकि मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया को 34 रन का लक्ष्य मिला था जिसको उन्होंने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर से शुरू होगा जबकि तीसरा टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका भी अब जबरदस्त वापसी करने को देखेगी।
A suitable ending to this Test is Extras top scoring in Australia's run chase 😂
The hosts go up 1-0 in the series! Scorecard: https://t.co/iHCMEF55c7 #AUSvSA pic.twitter.com/PHHZPRCsex
— 7Cricket (@7Cricket) December 18, 2022
What a crazy Test match. Over in less than 2 days.Australia defeat South Africa by 6 wickets. In 2nd innings chase top scorer for Australia was Extras scoring 19 out of the 35 needed to win. #AUSvSA
— Sumanth Raman (@sumanthraman) December 18, 2022
34 wickets in less than two days 🫣
This is how Test cricket on steroids feels like! #AUSvSA pic.twitter.com/COqv3EcG8u
— DK (@DineshKarthik) December 18, 2022
The only positive with the Brisbane pitch is both teams have pace attacks that have a similar advantage on it. Exciting and interesting in that aspect as a one off, but don't want to see it for another 10 years. #AUSvSA #cricket
— Brad Hogg (@Brad_Hogg) December 18, 2022
It’s been fun but it’s all happened too quickly.
Pitch too grassy and green especially when you have two outstanding bowling units who don’t need generous conditions to have an impact. #AUSvSA— Tom Moody (@TomMoodyCricket) December 18, 2022
Anyway we have bigger problems, but from here with a target of 50 or more there’s a chance that, even if you lose, you can create some scars for Aus batters going forward. Get them 4 or 5 down, then we know we can compete! Just getting rolled, that would be poor.
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) December 18, 2022
👀👀👀
— Vernon Philander (@VDP_24) December 18, 2022
Mitchell Starc’s 300th Test wicket is outrageously beautiful 🤩 #AUSvSA pic.twitter.com/fxHq32bAmc
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) December 18, 2022
Kagiso Rabada’s Test bowling strike-rate has just snuck under 40 🤯 #AUSvSA
— Adam Burnett (@AdamBurnett09) December 18, 2022
A magnificent milestone for Australia quick Mitchell Starc 🔥#AUSvSA | #WTC23 pic.twitter.com/J0V6s1YsYe
— ICC (@ICC) December 18, 2022
It’s all over at The Gabba, inside two days!
Australia extend their lead at the top of the #WTC23 standings with a six-wicket win 📈
Watch the rest of the #AUSvSA series LIVE on https://t.co/CPDKNxoJ9v with a Full Tour Pass 📺 pic.twitter.com/OmeITaMEDs
— ICC (@ICC) December 18, 2022
#AUSvSA ends inside 2 days, Australia see-through thanks to Head standing out as the batter who took the game on. No questions on pitch, only on batting skills, as it is elsewhere too. 🙂
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 18, 2022