फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल के दौरान रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त जोश में नजर आए रवि शास्त्री; देखिए वीडियो
रवि शास्त्री ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के कुछ रोमांचक पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 12:12 अपराह्न
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का बुखार पूरे भारत में बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेट दिग्गजों पर नजर आया, लेकिन इसके रंग में सबसे ज्यादा रंगीन पूर्व भारतीय कप्तान रवि शास्त्री नजर आए। इस फीफा वर्ल्ड कप और फाइनल का लुफ्त उठाने लगभग सभी नामी हस्तियों ने कतर में शिरकत की।
आपको बता दें, फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 18 दिसंबर को खेला गया, जहां लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से मात देकर 36 वर्षों बाद तीसरा वर्ल्ड कप जीता। इस रोमांचक फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना के लिए बधाई संदेशो की बाढ़ आ गई है, जहां दुनिया का हर स्पोर्ट्सपर्सन, फैंस और कई नामी हस्तियां उनके लिए बधाई संदेश शेयर कर रहे हैं।
इस बीच, रवि शास्त्री भी फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल का लुफ्त उठाने कतर के लुसैल स्टेडियम पहुंचे थे, जहां पहुंचते ही उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
यहां देखिए कैसे रवि शास्त्री ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के लिए लुसैल स्टेडियम में अपने आगमन की घोषणा की –
Ready for Final #FIFAWorldCup2022 #ArgentinaVsFrance pic.twitter.com/xPEw7ikd0k
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप का बुखार इस कदर नजर आया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शायद ही इससे पहले एक दिन में इतनी पोस्ट साझा की हो। शास्त्री ने लगातार अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस को फाइनल की जानकारी दी।
After a little while. This is where the Argentinian supporters are in 100s. Imagine Martinez infront of the goal. Noise ballistic #WorldCupFinal #ArgentinaVsFrance pic.twitter.com/Lgp04236c9
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
रवि शास्त्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ भी साझा किया, जहां वे लुसैल स्टेडियम में फाइनल को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें एक ऐतिहासिक और रोमांचक फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का हिस्सा होने की बात करते हुए सुना जा सकता है।
यहां देखिए रणवीर सिंह के साथ रवि शास्त्री का वीडियो –
I don't know what to say… @RanveerOfficial 🤗 #FIFAWorldCup #ArgentinaVsFrance #Qatar2022 pic.twitter.com/lRUN4MG5ve
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
इस बीच, रवि शास्त्री एक वीडियो में पूरे लुसैल स्टेडियम की झलक दिखाते हुए नजर आए, जहां उन्होंने कहा सारी दुनिया जल्दी ही लियोनेल मेसी को खेलते हुए देखेगी। जिसके बाद उन्होंने फाइनल के दौरान के कुछ रोमांचक पलों के वीडियो साझा किए, और अंत में अर्जेंटीना को ऐतिहासिक जीत पर बधाई भी दी।
Lusail will erupt in an hour. A Messi wave coming into the stadium #WorldCup #ArgentinaVsFrance #Messi𓃵 pic.twitter.com/EJhC6AVIpp
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
Wow wow wow would you believe this #Mbappe’s hat-trick #FIFAWorldCup #Qatar2022 pic.twitter.com/ZgXtwxhwFB
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
GOOOOOAL ! #Messi𓃵 #FIFAWorldCup #Qatar2022 #ArgentinaVsFrance pic.twitter.com/dbq5F3J7o0
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022
What an unbelievable game! #Argentina you are the #FIFAWorldCup champions. #Messi vs #Mbappe was the highlight. Messi is undisputed GOAT of his generation. Like Pele, Maradona before him ♥️ pic.twitter.com/GRqOSXcQHD
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 18, 2022