ENG v PAK: पाकिस्तान का पहली बार अपने ही घर में हुआ सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ENG v PAK: पाकिस्तान का पहली बार अपने ही घर में हुआ सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज

हैरी ब्रूक ने मैच की पहली पारी में 111 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Ben Duckett and Ben Stokes (Image Credit- Twitter)
Ben Duckett and Ben Stokes (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे का आज आखिरी टेस्ट मैच खत्म हुआ, बता दें कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला गया। पहले दो टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड ने इस मैच में भी अपनी उस फाॅर्म को जारी रखा।

तो वहीं इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। ये टेस्ट मैच जीतने के साथ ही बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड ने साल 2005 के बाद पाकिस्तान की धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज न सिर्फ जीती बल्कि पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइट वाॅश किया है।

तीसरे टेस्ट मैच का हाल-

मेजबान टीम पाकिस्तान ने मैच मे टाॅस जीतकर बाबर आजम के नेतृत्व में बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान की पहली पारी 79 ओवर में 304 रनों पर मैच के पहले दिन ही सिमट गई। पाक की पहली पारी में बाबर ने 78 और आगा सलमान ने 56 रनों की पारी खेली तो इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में जैक लीच ने 4 और रेहान अहमद ने 2 विकेट लिए, साथ ही जो रूट, ओली रोंबिन्सन और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला।

तो वहीं इसके जबाव में इंग्लैंड ने पहली पारी में हैरी ब्रूक के 111 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर 354 रन बनाए और 50 रनों की बढ़त बना ली, इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के आगे 276 रनों पर ही सिमट और इंग्लैंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 227 रनों की जरूरत थी।

तो वहीं पाकिस्तान से मिले इस टारगेट को मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में जैक क्राॅली ने 41 और रेहान अहमद ने 10 रन बनाए तो बेन डकेट 82 और कप्तान बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान की हार पर फैंस ने इस अंदाज में दिए रिएक्शन

 

close whatsapp