फैन ने मांगा था सिर्फ एक ऑटोग्राफ, ईशान किशन तो भर-भर के एटीट्यूड दिखाने लगे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

फैन ने मांगा था सिर्फ एक ऑटोग्राफ, ईशान किशन तो भर-भर के एटीट्यूड दिखाने लगे!

ईशान किशन का एक वीडियो किया पत्रकार विमल कुमार ने शेयर।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन क्रिकेट के मैदान पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, पहले भारतीय टीम से खेलते हुए उन्होंने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था और फिर रणजी ट्रॉफी में किशन ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस बीच ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।

ईशान किशन ने हाल ही में रचा है इतिहास

टीम इंडिया को भले ही बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ईशान किशन ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोहरा शतक अपने नाम किया था और खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

एटीट्यूड दिखा रहे हैं ईशान किशन तो इस फैन को!

*ईशान किशन का एक वीडियो किया पत्रकार विमल कुमार ने शेयर।
*वीडियो में फैन अपने मोबाइल पर ले रहा था ईशान का ऑटोग्राफ।
*लेकिन उस फैन के मोबाइल पर था धोनी का ऑटोग्राफ पहले से।
*ईशान बोले- इतना बड़ा नहीं हुआ मैं, माही भाई के ऑटोग्राफ के ऊपर ऑटोग्राफ करू।

ईशान किशन का ये वीडियो हुआ काफी ज्यादा ही वायरल

पूरे स्वैग में रहता है टीम इंडिया का ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं रणजी ट्रॉफी

ईशान किशन सहित टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे है, जिसमें सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, युजी चहल सहित कई और खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। साथ ही ईशांत शर्मा ने इस बार सभी घरेलू टूर्नामेंट खेले हैं और वो टीम इंडिया में वापसी का पूरा प्रयास करने में लगे हुए हैं।

close whatsapp