पहले टेस्ट के हीरो कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले टेस्ट के हीरो कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से बाहर किए जाने के बाद ट्विटर पर फूटा फैंस का गुस्सा

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया है।

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)
Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद भारत क्लीन स्वीप के उद्देश्य से दूसरे और अंतिम टेस्ट में ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतर चूका है। टीम इंडिया ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया है, जो चौंकाने वाला है।

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 8 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले लेग-स्पिनर कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट के लिए ड्रॉप कर दिया है। कुलदीप ने दो साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की थी, और चट्टोग्राम में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बावजूद इस चाइनामैन स्पिनर को ढाका टेस्ट के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया।

यहां देखिए दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम की पूरी की पूरी लाइन-अप पहले टेस्ट की, उन्होंने केवल जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम से ड्राप किया है। इस बीच, सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट 12 साल के अंतराल के बाद अपने करियर का सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। आपको बता दें, उनादकट भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्गीय लाला अमरनाथ के बाद इतने लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

जयदेव उनादकट 12 साल और 2 दिन के अंतराल के बाद अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे हैं, जबकि लाला अमरनाथ को अपना दूसरा टेस्ट खेलने के लिए 12 साल और 129 दिनों तक इंतजार करना पड़ा था, जिसमें दूसरा विश्व युद्ध भी शामिल था। इस बीच, चटोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत की 188 रनों की जीत में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के बावजूद दूसरे टेस्ट के लिए ड्रॉप किए जाने से कुलदीप यादव निश्चित रूप से निराश होंगे।

कुलदीप के अलावा, भारतीय क्रिकेट फैंस भी राहुल द्रविड़, केएल राहुल और टीम प्रबंधन के इस फैसले से निराश है, क्योंकि कलाई के स्पिनर को दो साल वापसी पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद एक बार फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इस समय फैंस सोशल मीडिया पर कुलदीप के साथ अन्याय करने के लिए भारतीय टीम और बीसीसीआई की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

यहां देखिए कैसे फैंस ने कुलदीप यादव को भारत की टेस्ट टीम से दोबारा ड्रॉप करने पर प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/saurabku/status/1605782992030269440

https://twitter.com/AloneMusk19/status/1605781871329128448

 

close whatsapp