खौफ के बीच पाकिस्तान पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम; वीडियो में कीवी खिलाड़ी दिखे खौफ में - क्रिकट्रैकर हिंदी

खौफ के बीच पाकिस्तान पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम; वीडियो में कीवी खिलाड़ी दिखे खौफ में

कराची पहुंचने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत किया गया।

New Zealand Cricket Team Arrived in Karachi (Image Source: PCB Twitter)
New Zealand Cricket Team Arrived in Karachi (Image Source: PCB Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पूरे पाकिस्तान को करारा झटका देने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपना वादा निभाने के लिए एक बार फिर पाकिस्तान पहुंच चुकी है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इस बार न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान को दगा नहीं देगी।

दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पिछले साल सितंबर में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे शुरू होने के कुछ ही मिनट पहले सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तान के अपने ऐतिहासिक दौरे को रद्द कर दिया था। न्यूजीलैंड ने 18 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा था, लेकिन बिना खेले ही स्वदेश लौटे थे।

पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड टीम

इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 22 दिसंबर को 26 दिसंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है, और पूरा पाकिस्तान और पीसीबी उम्मीद कर रहा होगा कि इस बार कोई गड़बड़ न हो, और यह द्विपक्षीय सीरीज अच्छे से निपट जाए।

यहां देखें: IPL Auction 2023 Live Updates

न्यूजीलैंड टीम 22 दिसंबर को कराची पहुंच गई है। कीवी टीम ने कथित तौर पर ऑकलैंड से दुबई और फिर कराची तक 17 घंटे से अधिक की लंबी कनेक्टिंग फ्लाइट से पाकिस्तान की यात्रा की। फ्लाइट AE-600 22 दिसंबर की सुबह 10:28 बजे कराची पहुंची, जहां सिंध पुलिस के स्पेशल सुरक्षा बल और कराची पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा और प्रोटोकॉल के इंतजाम किए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऑकलैंड से उनकी रवानगी की झलक ट्विटर पर साझा की थी।

कराची पहुंचने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत किया गया। हालांकि खिलाड़ियों के चेहरों पर थोड़े डर के भाव नजर आ रहे थे।

देखिए कैसे कराची में कीवी टीम का परंपरागत स्टाइल में किया गया स्वागत:

पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर –

न्यूजीलैंड टेस्ट स्क्वॉड: टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन और विल यंग।

वनडे स्क्वॉड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

यहां देखिए पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड –

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, नोमान अली, सरफराज अहमद, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद और जाहिद महमूद।

close whatsapp