ऋषभ पंत और शिखर धवन के साथ, ये क्या से क्या हो गया देखते-देखते?
टीम इंडिया के चयन को लेकर लिए हैं इस बार बड़े फैसले।
अद्यतन - Dec 28, 2022 12:03 pm

हाल के मुकाबलों में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने काफी निराश किया है अपने प्रदर्शन से, जिसमें ऋषभ पंत और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी का नाम भी शामिल है। वहीं अब इन खिलाड़ियों को ये ही खराब प्रदर्शन करना काफी भारी पड़ गया है और BCCI ने सख्त कदम उठाते हुए इनकी टीम इंडिया से छुट्टी कर दी है।
शिखर धवन का लग रहा था, लेकिन ऋषभ पंत के साथ अचानक हुआ
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद से शिखर धवन को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन ऋषभ पंत को ऐसे अचानक टीम इंडिया से बाहर कर देने से हर कोई हैरान और परेशान है। साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है इस वक्त।
ऋषभ पंत-शिखर धवन के लिए गंभीर समय आ गया है!
*टीम इंडिया के चयन को लेकर लिए गए हैं इस बार कड़े फैसले।
*श्रीलंका के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज में नहीं ऋषभ पंत का नाम।
*लंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन का भी नहीं हुआ चयन।
*आगे के लिए शिखर धवन की राह हो गई है अब और भी मुश्किल।
हाल ही में शिखर धवन ने बड़ा स्टालिश पोस्ट शेयर किया था
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार